62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, भिनगा के द्वारा प्राथमिक विद्यालय सिरसिया में नशा मुक्ति भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित*

10
Advertisement

अमरेन्द्र कुमार वरुण, कमांडेंट 62वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, भिनगा के दिशा-निर्देशन में ‘ए’ समवाय सोनपथरी द्वारा अपने कार्यक्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सिरसिया स्थित प्राथमिक विद्यालय सिरसिया में नशा मुक्ति भारत अभियान के अंतर्गत एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य स्कूली बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा समाज में नशा विरोधी वातावरण का निर्माण करना रहा। कार्यक्रम के दौरान सशस्त्र सीमा बल के जवानों द्वारा विद्यालय में उपस्थित समस्त छात्र एवं छात्राओं को नशा सेवन न करने के लिए प्रेरित किया गया तथा नशा करने से होने वाली गंभीर शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक बीमारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
जवानों ने बताया कि तंबाकू, शराब एवं अन्य मादक पदार्थों का सेवन कम उम्र में ही गंभीर रोगों को जन्म देता है, जिससे व्यक्ति की शारीरिक क्षमता, मानसिक संतुलन एवं भविष्य प्रभावित होता है। साथ ही नशा करने से आर्थिक नुकसान होता है तथा परिवार और समाज में भी इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं से संवाद कर उन्हें स्वयं नशे से दूर रहने एवं अपने परिवारजनों व आसपास के लोगों को भी नशा न करने के लिए जागरूक करने की अपील की गई। बच्चों में नशा मुक्त जीवन शैली अपनाने की शपथ भावना विकसित करने पर विशेष जोर दिया गया।
विद्यालय प्रशासन एवं उपस्थित शिक्षकों द्वारा इस जनहितकारी पहल की सराहना की गई तथा सशस्त्र सीमा बल के प्रयासों को समाज के लिए अत्यंत उपयोगी बताया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
यह कार्यक्रम नशा मुक्त भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में सशस्त्र सीमा बल की सक्रिय भूमिका को दर्शाता है।

यहां भी पढ़े:  गड़ौरा चीनी मिल में भड़का कर्मचारियों का आक्रोश, 17 जनवरी को गेट पर प्रदर्शन का ऐलान।*
Advertisement