आपरेशन रक्षा” के तहत अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा होटल संचालकों के साथ गोष्ठी*

7
Advertisement

महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन को प्राथमिकता देते हुए मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत संचालित विशेष अभियान “आपरेशन रक्षा” के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आज *पुलिस अधीक्षक कार्यालय* में एक गोष्ठी आयोजित की गई। *गोष्ठी की अध्यक्षता अपर पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश चंद्र उत्तम* द्वारा की गई। गोष्ठी में जनपद के होटलों के संचालक/मालिक उपस्थित रहे।
अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि “आपरेशन रक्षा” का उद्देश्य अवैध रूप से संचालित प्रतिष्ठानों पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए मानव तस्करी कर लाई गई महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित रेस्क्यू करना तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित करना है। उन्होंने सभी संचालकों को अपने प्रतिष्ठान पूर्णतः वैधानिक रूप से संचालित करने तथा किसी भी प्रकार की अनैतिक गतिविधि से दूर रहने के निर्देश दिए।
उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि सभी प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे, कर्मचारियों का सत्यापन सुनिश्चित किया जाए तथा पुलिस द्वारा किए जाने वाले निरीक्षण में पूर्ण सहयोग किया जाए। अभियान के अंतर्गत दिनांक *16.01.2026 से 30.01.2026* तक सघन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।
गोष्ठी में *क्षेत्राधिकारी भिनगा श्री सतीश शर्मा* एवं AHT प्रभारी निरीक्षक श्री राजकुमार सरोज,होटलों के संचालक/मालिक उपस्थित रहे।

यहां भी पढ़े:  हिजाब महिलाओं की गरिमा को बचाता है, वहीं पश्चिम उन्हें भोग की वस्तु बनाता है: खामेनेई
Advertisement