जनपद श्रावस्ती में पुलिस अधीक्षक *श्री राहुल भाटी* के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में सड़कों को अतिक्रमण मुक्त बनाने का विशेष अभियान निरंतर जारी है। इसका उद्देश्य यातायात व्यवस्था को सुचारू रखना तथा आमजन को सुरक्षित एवं निर्विघ्न आवागमन उपलब्ध कराना है।
इसी क्रम में आज दिनांक 20.01.2026 को *उपजिलाधिकारी जमुनहा श्री संजय रॉय, सिंचाई विभाग व थाना मल्हीपुर* पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा *कानीबोझी चौराहे* पर नहर के दोनों किनारो पर पैदल गश्त करते हुए सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटवाया गया। इस दौरान सड़क पर अवैध रूप से खड़े ठेले, रेहड़ी, रोड किनारे बढ़ाकर लगाए गए दुकानों, ढाबली एवं वाहनों को हटाया गया साथ ही संबंधित दुकानदारों एवं ठेला संचालकों को सख्त हिदायत दी गई कि वे आगे से सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण न करें।
दुकानदारों एवं आमजन से अपील की गई कि वे कानून-व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का पूर्ण सहयोग करें तथा सड़कों को अतिक्रमण मुक्त रखने में अपनी भूमिका निभाएं।
यह जनहितकारी अभियान निरंतर जारी रहेगा ताकि जनपद की सभी सड़कें सुगम सुरक्षित एवं अवरोध मुक्त बनी रहें और किसी भी नागरिक को यातायात संबंधी कोई असुविधा न हो।
























