पुलिस अधीक्षक *श्री राहुल भाटी* द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे प्रभावी नियंत्रण व कार्रवाई के संबंध में दिए गए आदेश व निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक *श्री मुकेश चन्द्र उत्तम* व क्षेत्राधिकारी भिनगा *श्री सतीश कुमार शर्मा* के कुशल पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक *श्री महेन्द्र कुमार सिंह* थाना मल्हीपुर जनपद श्रावस्ती मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0-29/2026 धारा 80(2),85 बीएनएस व ¾ डीपी एक्ट बनाम जमील पुत्र जुग्गन नि0 बनगई थाना मल्हीपुर जनपद श्रावस्ती को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
*घटना का संक्षिप्त विवरण*
दिनांक 16.02.2026 को आवेदिका निवासी जलाल पट्टी थाना रिसिया जनपद बहराइच ने थाना मल्हीपुर पर प्रार्थना दिया कि उनकी पुत्री के ससुरालीजनो द्वारा अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर वादिनी की पुत्री को प्रताड़ित करने तथा फांसी लगाकर हत्या कर दिया गया है उक्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना मल्हीपुर पर मुकदमा अपराध संख्या 29/2026 धारा 80(2),85 BNS व 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम पंजीकृत किया गया था।
*गिरफ्तार वांछित अभियुक्त का नाम व पता*
जमील पुत्र जुग्गन नि0 बनगई थाना मल्हीपुर जनपद श्रावस्ती
*गिरफ्तारी का स्थान*
निकट कानीबोझी चौराहा
*गिरफ्तारी टीम*
1.म0उ0नि0 महिमा सिंह थाना मल्हीपुर जनपद श्रावस्ती।
2.हे0कां0 मनोज यादव
3.म0का0 निश्चल गौरव





























