*पुलिस अधीक्षक ने रिजर्व पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड की सलामी ली* *रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण का किया अवलोकन* *पुलिस लाइन परिसर, विभिन्न इकाईयो, बैरकों, वाहनों का निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश*

3
Advertisement

 

 

*पुलिस अधीक्षक श्री राहुल भाटी* द्वारा, आज रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित *साप्ताहिक परेड की सलामी ली गई।* इस अवसर पर परेड में सम्मिलित सभी रिक्रूट आरक्षियों व अधिकारी, कर्मचारीगण को *शारीरिक व मानसिक रूप से सुदृढ़ रहने हेतु प्रेरित करते हुए सामूहिक दौड़ लगवाई गई।* साथ ही, अनुशासन, एकरूपता और कार्यक्षमता को बढ़ावा देने के लिए टोलीवार ड्रिल का अभ्यास कराया गया।

पुलिस अधीक्षक द्वारा *पुलिस लाइन परिसर सहित पुलिस लाइन के विभिन्न इकाइयों और प्रशिक्षण केंद्र* का विस्तृत निरीक्षण किया गया। *RTC (रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर)* में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षुओं को शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया गया। प्रशिक्षुओं को कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और पुलिस सेवा के उच्च आदर्शों को आत्मसात करने हेतु प्रोत्साहित किया गया।

यहां भी पढ़े:  दीपू दास के परिवार को आर्थिक मदद मिलेगी, बांग्लादेश की अंतरिम सरकार का ऐलान पक्का घर बनाएंगे

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा PRV वाहनों, परिवहन शाखा की वाहनों का निरीक्षण किया गया तथा उसके उचित रखरखाव हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

 

*बैरकों में मूलभूत सुविधाओं और संसाधनों की उपलब्धता की जाँच की गई* व उच्च गुणवत्ता युक्त पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने तथा परिसर में स्वच्छता के उच्च मानकों को बनाए रखने के स्पष्ट निर्देश दिए गए।

यहां भी पढ़े:  जिला निर्वाचन अधिकारी ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत विशेष बूथ दिवस अवसर पर कई बूथों का किया निरीक्षण* *👉ई0आर0ओ0, ए0ई0आर0ओ0, बी0एल0ओ0 से संवाद कर दिये आवश्यक निर्देश*

 

आदेश कक्ष में रजिस्टरों की जांच की गई और ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को अनुशासन, कर्तव्यपरायणता, और नागरिकों की सुरक्षा व सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही, कर्मियों को समयबद्धता और कार्यकुशलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की हिदायत दी गई।

 

यहां भी पढ़े:  इस्लामिज़्म ना सिर्फ अमेरिका बल्कि पूरी दुनिया की आजादी, सुरक्षा के लिए खतरा

इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक श्री अखिलेश कुमार, आरटीसी प्रभारी सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारीगण व प्रशिक्षु उपस्थित रहे।

 

Advertisement