रुधौली के चेयरमैन ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन:प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के लंबित आवेदनों पर रिपोर्ट भेजने की मांग

2
Advertisement

रुधौली चेयरमैन धीरसेन निषाद ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत लंबित आवेदनों के निस्तारण को लेकर एसडीएम मनोज प्रकाश से मुलाकात की। उन्होंने एसडीएम को एक ज्ञापन सौंपकर आवेदनों पर जल्द रिपोर्ट लगाकर संबंधित विभाग को भेजने का आग्रह किया।


चेयरमैन निषाद ने एसडीएम को बताया कि अभी भी कई जरूरतमंद लाभार्थी ऐसे हैं, जिनके आवेदन तहसील स्तर पर लंबित पड़े हैं। इन आवेदनों पर कार्रवाई न होने के कारण उन्हें आवास योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

उन्होंने ज्ञापन में लंबित आवेदनों को शीघ्र निस्तारित कर पात्र लाभार्थियों की सूची डूडा (जिला नगरीय विकास अभिकरण) को भेजने का आग्रह किया। इससे यह सुनिश्चित हो सकेगा कि शेष बचे पात्र लाभार्थियों को भी योजना का लाभ मिल सके।


Advertisement