*मॉकड्रिल को वास्तविक परिस्थितियों में आयोजित कर रिस्पांस टाइम किया जाये चेक-पुलिस अधीक्षक*
श्रावस्ती, 20 जनवरी, 2026। सू0वि0। प्रदेश में 23 जनवरी को आयोजित होने वाली ब्लैक आउट मॉक एक्सरसाइज के लिए समन्वय बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पांडेय द्वारा की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि यह मॉकड्रिल वास्तविक परिस्थितियों में क्षमताओं का आंकलन करायेगी। सभी अधिकारी पूरी गंभीरता के साथ अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करें। मॉकड्रिल के माध्यम से आपातकाल में अपनी क्षमता का आकलन करें एवं सुधार की संभावनाओं को तलाशें। जिन क्षेत्रों में मॉकड्रिल होनी है वहां पूर्व से ही जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जायें।
बैठक को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने कहा कि मॉकड्रिल को वास्तविक परिस्थितियों में आयोजित किया जाये और अपना रिस्पांस टाइम चेक किया जाये। घटना स्थल से मेडिकल फैसिलिटी तक ग्रीन कारिडोर का निर्माण किया जाये। सूचना के आदान प्रदान के लिए कलेक्ट्रेट स्थित आपदा नियंत्रण कक्ष का उपयोग किया जाये।
बैठक में सशस्त्र सीमा बल के सेकेंड इन कमांड एल0 रत्नाकर एवं निरुपेश कुमार ने मॉकड्रिल के संबंध में अपने अनुभव साझा किए।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चन्द्र उत्तम, उपजिलाधिकारी संजय कुमार, उपजिलाधिकारी आशीष भारद्वाज, उपजिलाधिकारी प्रवीण यादव, कर्नल अरुण सूर्यवंशी, जिला अग्निशमन अधिकारी संजय कुमार जायसवाल, राजीव यादव विद्युत विभाग, दिनेश वर्मा परिवहन विभाग, अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत सतीश कुमार, डिप्टी सीएमओ डॉ आशीष श्रीवास्तव, रवि कुमार मिश्र कोषाध्यक्ष रेडक्रॉस, प्रदीप त्रिपाठी प्रांतीय रक्षा दल, देवेन्द्र राम, जिला अल्पसंख्यक अधिकारी समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
























