जिलाधिकारी ने फार्मर रजिस्ट्री के प्रचार-प्रसार हेतु कलेक्ट्रेट परिसर से जागरूकता वाहन को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना*

14
Advertisement

जिलाधिकारी ने कृषकों से किया अपील, कृषक भाई अपनी फार्मर रजिस्ट्री अवश्य बनवाये*
श्रावस्ती, 20 जनवरी, 2026। सू0वि0। कृषकों द्वारा सरकारी योजनाओं का सहज एवं शीघ्र लाभ प्राप्त करने एवं किसानों के अभिलेखों की डिजिटल पहचान के लियें फार्मर रजिस्ट्री आवश्यक हैै। जिसके तहत जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय एवं उप कृषि निदेशक सुरेन्द्र चन्द्र चौधरी ने फार्मर रजिस्ट्री के प्रचार-प्रसार हेतु कलेक्ट्रेट परिसर से जागरूकता वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। यह प्रचार वाहन जनपद के समस्त तहसीलों, ब्लाकों के ग्राम पंचायतों में जाकर फार्मर रजिस्ट्री बनवाने हेतु प्रचार-प्रसार करेंगे। जिससे अधिक से अधिक किसान भाई इसका लाभ उठा सकें और समय से अपना फार्मर रजिस्ट्री बनवा लें।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त कृषकों से अपील किया है कि कृषक भाई अपनी फार्मर रजिस्ट्री अवश्य बनवाये। फार्मर रजिस्ट्री कृषकों की डिजिटल पहचान है कृषकों द्वारा सरकारी योजनाओं का सहज एवं शीघ्र लाभ प्राप्त करने एवं किसानों के अभिलेखों की डिजिटल पहचान के लियें फार्मर रजिस्ट्री आवश्यक हैै। फार्मर रजिस्ट्री बनाने हेतु ग्राम पंचायतों में कृषि विभाग/राजस्व विभाग/रोजगार सेवक/पंचायत सहायकों के माध्यम से ग्राम पंचायत स्तर पर कैम्पों का आयोजन किया जा रहा है। किसान भाई इन कैम्पों में जन सेवा केन्द्र/कृषि विभाग/राजस्व विभाग, रोजगार सेवक/पंचायत सेवक के माध्यम अपनी फार्मर रजिस्ट्री आवश्य बनवायें।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी प्रवीण यादव, अपर जिला कृषि अधिकारी अश्वनी कुमार सहित कृषि विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Advertisement