कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र के गौर ब्लॉक स्थित मानधाता कछिया गांव में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। इस घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों में गहरा आक्रोश फैल गया।
सूचना मिलने पर बस्ती के सांसद राम प्रसाद चौधरी मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत की और डॉ. अंबेडकर की नई प्रतिमा स्थापित करवाई।
ग्रामीणों ने सांसद चौधरी से प्रतिमा स्थल की सुरक्षा के लिए उचित व्यवस्था करने की मांग की। सांसद चौधरी ने इस संबंध में तत्काल सहयोग का आश्वासन दिया है।
गौर थाना अध्यक्ष संतोष कुमार गौड़ ने बताया कि ग्रामीणों की मदद से दूसरी मूर्ति स्थापित कर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह जानकारी जिला पंचायत सदस्य गौर शंकर यादव ने दी।






























