रिपोर्ट: हेमंत कुमार दुबे।
महराजगंज। जनपद में साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कोतवाली साइबर सेल को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक पीड़ित के खाते से उड़ाए गए 5000 रुपये वापस कराकर उसके चेहरे पर मुस्कान लौटा दी है।ग्राम दुबौली निवासी बबलू पुत्र राधेश्याम के बैंक खाते से अज्ञात कारणों से 5000 रुपये की धनराशि बिना उनकी जानकारी के कट गई थी। पीड़ित ने इसकी शिकायत तत्काल साइबर सेल में दर्ज कराई।पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक (नोडल अधिकारी साइबर क्राइम) के मार्गदर्शन में साइबर सेल ने मामले की जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों और त्वरित कार्रवाई के चलते पुलिस ने ठगी गई सम्पूर्ण धनराशि (5000/-) को रिकवर कर सीधे पीड़ित के खाते में वापस करा दिया। अपनी मेहनत की कमाई वापस पाकर पीड़ित ने पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया है।






























