तहसील संपूर्ण समाधान दिवस रुधौली जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्सना और पुलिस अधीक्षक डॉ. एसबीर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस दौरान डीएम और एसपी ने फरियादियों की समस्याओं को सुना और उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।
अधिकारियों ने क्रमवार सभी फरियादियों की शिकायतें सुनीं। कुछ मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष मामलों को संबंधित विभागों को गुण-दोष के आधार पर जल्द से जल्द निपटाने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्सना ने सभी संबंधित अधिकारियों को सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। उन्होंने जोर देकर कहा कि योजनाएं केवल पात्र लाभार्थियों तक ही पहुंचें और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस अवसर पर जिले के उच्च अधिकारियों के साथ-साथ उपजिलाधिकारी मनोज प्रकाश, तहसीलदार रवि यादव, नायब तहसीलदार नीरज सिंह, बीडीओ योगेन्द्र राम त्रिपाठी और बीडीओ मनोज कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।






























