बस्ती में जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) घनश्याम सागर और जिला विकास अधिकारी (डीडीओ) अजय कुमार सिंह ने शनिवार को रुधौली ब्लॉक मुख्यालय का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान, डीडीओ और डीपीआरओ ने ब्लॉक परिसर की साफ-सफाई, कार्यालयों का मुआयना, कर्मचारियों से संबंधित अभिलेख, शिकायत पटल रजिस्टर और उपस्थिति पंजिका का गहनता से अवलोकन किया।
उन्होंने खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) योगेन्द्र राम त्रिपाठी से ग्राम पंचायतों में चल रही विकास संबंधी योजनाओं के बारे में जानकारी ली।
तहसील संपूर्ण समाधान दिवस संपन्न होने के बाद, डीपीआरओ घनश्याम सागर ने ब्लॉक मुख्यालय पहुंचकर बीडीओ, एडीओ पंचायत रमेश चंद्र यादव और अन्य सचिवों के साथ बैठक की।
इस बैठक में, डीपीआरओ ने ग्राम पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और उनमें और गति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने फार्मर रजिस्ट्री, पीएम सूर्य घर और फैमिली आईडी जैसी योजनाओं में सभी सचिवों और पंचायत सहायकों से तेजी लाने को कहा।
डीपीआरओ ने सचिव अजय सिंह, तीरथ और रंजना को पीएम सूर्य घर का पंजीकरण स्वयं कराने का निर्देश दिया। इस अवसर पर सचिव जगदीश यादव, अजय सिंह, सतीश चंद्र गौतम, स्नेहा, तीर्थ प्रसाद, शैलेंद्र त्रिपाठी सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।






























