सोनहा पुलिस ने की रात्रि गश्त, 35 वाहनों का चालान:लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया, 2 वाहन सीज किए

4
Advertisement

बस्ती जिले के सोनहा थाना क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना प्रभारी महेश सिंह ने पुलिस बल के साथ कस्बा भानपुर में रात्रि गश्त की। इस दौरान आम जनता को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया और संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की गहनता से जांच की गई।

यह गश्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के आदेश, अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी रुधौली कुलदीप सिंह यादव के कुशल निर्देशन में की गई। थाना प्रभारी महेश सिंह ने पुलिस टीम के साथ पैदल भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया।

गश्त के दौरान सड़क किनारे और आसपास अतिक्रमण करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पटरी पर दुकान लगाने वाले दुकानदारों को सख्त हिदायत दी गई कि वे अपनी दुकान के सामने सड़क पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न करें।

वाहन चेकिंग अभियान में कुल 35 वाहनों का ई-चालान किया गया, जिससे 48,000 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। इसके अतिरिक्त, नियमों का उल्लंघन करने वाले 02 वाहनों को सीज भी किया गया।

Advertisement