सड़क सुरक्षा हेतु चलाया गया जागरूकता अभियान*

30
Advertisement

निचलौल/महराजगंज:आज सरस्वती देवी महिला महाविद्यालय टिकुलहिया में *राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत रानी लक्ष्मी बाई इकाई द्वारा सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा अभियान* जागरुकता रैली निकाली गई।
सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा अभियान द्वारा रैली के माध्यम से लोगों को जागरुक करने का प्रयास किया गया। इस दौरान उन्होंने झुलनीपुर मेन रोड पर जाकर आमजन को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरुक किया।

यहां भी पढ़े:  जनपद में कानून-व्यवस्था एवं पुलिसिंग को और अधिक सुदृढ़ एवं पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना पचपेड़वा का भ्रमण कर यक्ष ऐप व मिशन शक्ति केन्द्र के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई*


*सावधानी हटी दुर्घटना घटी”*। आवश्यक है कि आप वाहन आदि को चलाते वक्त सड़क के नियमों का पालन करें। आप अपने गंतव्य तक तभी पहुँच सकते हैं जब आपका मन्तव्य ठीक हो।
कार्यक्रम अधिकारी के नेतृत्व में छात्राओं ने चार पहिया और दो पहिया वाहन चालकों से कहा कि”जब हम स्वयं सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करेंगे तभी अन्य भी करेंगे।
इस अवसर पर प्राचार्य श्याम बिहारी अग्रवाल,कार्यक्रम अधिकारी श्री संदीप कुमार, डॉ0आनन्द कुमार मिश्र, प्रदीप द्विवेदी, तानिया जायसवाल, मानवेंद्र तिवारी, अमेरिका यादव एवं स्वयं सेविकाओं ने इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया l

यहां भी पढ़े:  एथलेटिक्स में श्रावस्ती के धर्मेन्द्र ने हासिल किया स्वर्ण पदक, पवन कुमार व कृष्ण गोपाल ने प्राप्त किया रजत पदक
Advertisement