*विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों, शासन द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं, मिशन शक्ति केंद्र, साइबर जागरूकता एवं कानूनी प्रावधानों की जानकारी देकर पम्पलेट वितरित कर किया जा रहा सशक्त*

पुलिस अधीक्षक *श्री राहुल भाटी* के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश चंद्र उत्तम एवं क्षेत्राधिकारीगण के पर्यवेक्षण में *मिशन शक्ति फेज–5.0* के अंतर्गत जनपद श्रावस्ती में मिशन शक्ति टीमों द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन एवं साइबर सुरक्षा हेतु निरंतर प्रभावी पहल की जा रही है।

इसी क्रम में जनपद के समस्त थानों की मिशन शक्ति टीमें एवं शक्ति मोबाइल टीम द्वारा *विद्यालयों, गांवों, कस्बों एवं विभिन्न सार्वजनिक स्थलों* पर जाकर प्राथमिकता के आधार पर महिलाओं/बालिकाओं व छात्राओं को जागरूक किया जा रहा है। महिला संबंधी समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु चौपालों का आयोजन कर वृहद स्तर पर जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है तथा महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ *“शक्ति दीदी”* के रूप में जुड़कर उन्हें सशक्त एवं सुरक्षित वातावरण प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है।
साथ ही मिशन शक्ति-5.0 अभियान के अंतर्गत साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर महिलाओं एवं बालिकाओं को सोशल मीडिया फ्रॉड, ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल/लिंक, डिजिटल अरेस्ट, ओटीपी साझा न करने, सुरक्षित पासवर्ड उपयोग एवं साइबर अपराध की स्थिति में साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर त्वरित शिकायत दर्ज कराने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी जा रही है।
इस दौरान महिलाओं, बालिकाओं एवं छात्राओं को विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों जैसे *वूमेन पावर लाइन–1090, पुलिस आपातकालीन सेवा–112, एम्बुलेंस सेवा–108, चाइल्ड लाइन–1098, स्वास्थ्य सेवा–102, महिला हेल्पलाइन–181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन–1076, साइबर हेल्पलाइन–1930* के बारे में अवगत कराया गया।
इसके अतिरिक्त विद्यालयों में छात्राओं को गुड टच–बैड टच, साइबर अपराध, बाल सुरक्षा कानून, सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग आदि विषयों पर सार्थक एवं सकारात्मक जानकारी दी गई।
*महिलाओं बालिकाओं को घरेलू हिंसा,कानूनी प्रावधानों, महिला अधिकारों एवं शासन द्वारा संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी दी गई तथा पम्पलेट वितरित* कर जागरूक किया गया।





























