जिलाधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा संचालित एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना के सम्बन्ध में दिया गया प्रशिक्षण*

9
Advertisement

पाली हाउस योजना से श्रावस्ती के किसानों को मिलेगा आर्थिक लाभ-जिलाधिकारी*
श्रावस्ती, 22 जनवरी, 2026। सू0वि0। एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजनान्तर्गत दो दिसवसीय कृषक प्रशिक्षण/भ्रमण कार्यक्रम जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रट सभागार में सम्पन्न हुआ। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य रूप से संरक्षित खेती के अनतर्गत हाई वैल्यू जरबेरा/कॉरनेशन एवं रंगीन शिमला मिर्च (लाल, पीला), टमाटर, खीरा आदि बेमौसम में उत्पादन कर अधिक से अधिक आय में वृद्धि हेतु पॉली हाउस निर्माता कम्पनियों द्वारा उपस्थित कृषकों/उद्यमियों को प्रोजेक्टर एवं वीडियों के माध्यम से जानकारी साझा की गई। जिलाधिकारी द्वारा प्रशिक्षण में सभी प्रतिभागियों से पॉलीहाउस निर्माण के सम्बन्ध में उपलब्ध कराई गई जानकारी के सम्बन्ध में सभी प्रतिभागियों की समस्याओं को सुनने के उपरान्त जिला उद्यान अधिकारी बाली शरण चौधरी द्वारा योजनाओं के सम्बन्ध में पॉलीहाउस के विभिन्न पहलुओं पर अनुदान सम्बन्धित आदि जानकारी दी गई।


प्रशिक्षण में मुख्य रूप से से नैतिक एग्री इण्डस्ट्रीज प्रा0लि0, घाट रोड, बागपत एवं मेसर्स इण्ट्रीग्रेटेड हाइड्रोपोनिक्स इण्डिया, नोएडा, गौतमबुद्ध नगर एवं अन्य कम्पनियों के भी प्रतिनिधियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस प्रशिक्षण केे माध्यम से किसानों की आय दोगुना से अधिक होने के साथ-साथ रोजगार के सृजन और आत्मनिर्भरता की दिशा में मजबूत आधार मिलेगा। बैंक अधिकारियों द्वारा ऋण सुविधा, सब्सिडी और वित्तीय सहयोग की सुविधा भी प्रदान किये जाने के सम्बन्ध में सभी प्रतिभगियों को पारदर्शिता सरल रूप में जानकारी उपलब्ध कराई गई।
जिलाधिकारी ने कहा कि पाली हाउस योजना से श्रावस्ती के किसानों को आर्थिक लाभ मिलेगा। किसान भाई इस योजना के अंतर्गत जरबेरा, रंगीन शिमला मिर्च (लाल/पीला), खीरा, टमाटर जैसी फसलों को बेमौसम उत्पादन के माध्यम से तैयार कर देश के विभिन्न राज्यों निर्यात कर सकेंगे। इससे किसानों को अधिक मुनाफा, स्थायी आय, रोजगार सृजन और आत्मनिर्भरता की दिशा में मजबूत आधार मिलेगा। बैंकों द्वारा ऋण सुविधा, सब्सिडी और वित्तीय सहयोग की सुविधा भी प्रदान की जा रही है। जिलाधिकारी ने जनपद के सभी किसानों से अपील किया है कि वे इस योजना की जानकारी प्राप्त करें और इसका लाभ उठाएं। यदि पॉली हाउस निर्माण के सम्बन्ध में किसी भी स्तर से कोई समस्या हो तो किसान भाई सीधे उनसे मिलकर अपनी बात रख सकतें है।
मुख्य विकास अधिकारी शाहिद अहमद ने कहा कि यह पहल किसानों के लिए मुनाफाखेज, फायदेमंद और दूर अंदेश साबित होगी। किसानों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा, ताकि किसान भाई पूरे विष्वास और हौसले के साथ इस योजना से जुड़ सकें।
जिला उद्यान अधिकारी बी0एस0 चौधरी, अग्रणी जिला प्रबन्धक जुगल किषोर, डी0डी0एम नाबार्ड, कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक श्री विनय कुमार द्वारा प्रोजेक्टर के माध्यम से पॉलीहाउस में कलर शिमला मिर्च एवं जरबेरा पुष्प की खेती की जानकारी दी गई।
जनपद श्रावस्ती के अन्तर्गत प्रगतिशील कृषक आसिफ अजीज सिद्दीकी द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा दो एकड़ पॉली हाउस में जरबेरा पुष्प की खती की जा रही है, जिसमें 12-15 लाख प्रति एकड़ मुनाफा हो रहा है। सभी कृषकों द्वारा पॉलीहाउस निर्माण के सम्बन्ध में काफी उत्सुक दिखाई दिये। इसी क्रम में प्रतिभागियों को 23.01.2026 आसिफ अजीज सिद्दीकी के फार्म हाउस पर पॉली हाउस का स्थलीय भ्रमण कराकर अन्य भी जानकारी साझा किये जाने हेतु उद्यान विभाग द्वारा वाहन की व्यवस्था की गई है। उपरोक्त के अतिरिक्त आशीष शर्मा, नैतिक एग्री इण्डस्ट्रीज प्रा0लि0, द्वारा एक दशक से अधिक समय से पॉली हाउस निर्माण में विभिन्न फसलों के उत्पादन यथा-रंगीन शिमला मिर्च, खीरा, जरबेरा एवं गुलाब आदि से होने वाले मुनाफा एवं विपणन आदि के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यशाला में जिला उद्यान अधिकारी बी0एस0 चौधरी, अग्रणी जिला प्रबन्धक जुगल किशोर, डी0डी0एम नाबार्ड सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी व कृषक/उद्यमी द्वारा प्रतिभाग किया गया।

यहां भी पढ़े:  थाना सिरसिया व थाना सोनवा साइबर सेल द्वारा सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर म्यूल खातो के माध्यम से साइबर ठगी करने वाले संगठित गिरोह का पर्दाफाश, 02 अभियुक्त गिरफ्तार, लगभग 56 लाख के अवैध लेन-देन का खुलासा*
Advertisement