सशस्त्र सीमा बल ने चलाया मॉकड्रिल जागरूकता अभियान* *आज शाम 6 बजे से 6.30 तक रहेगा ब्लैक आउट फिर होगी फायर और इवेक्युवेशन मॉकड्रिल*

16
Advertisement

*शाम 6.00 बजे से 6.30 तक घरों के विद्युत मेन स्विच आफ रखें, घर के अंदर रहें*
श्रावस्ती, 22 जनवरी, 2026। सू0वि0। जिलाधिकारी/जिला नियंत्रक नागरिक सुरक्षा अश्विनी कुमार पांडेय के निर्देश पर आज सशस्त्र सीमा बल के 62वीं बटालियन के जवानों ने सब इंस्पेक्टर बलबीर सिंह के नेतृत्व में नगर पालिका भिनगा के सभी प्रमुख विद्यालयों में ब्लैक आउट मॉकड्रिल की जानकारी दी और बच्चों को हवाई हमले और बम विस्फोट से बचने के तरीके बताए। जवानों ने केंद्रीय विद्यालय, राजकीय बालिका इंटर कालेज, अलक्षेन्द्र इंटर कालेज और बीएस पब्लिक स्कूल के बच्चों के बीच अवेयरनेस कैंपेन किया। जवानों ने जनपद के लगभग 2200 बच्चों के बीच जाकर उन्हे ब्लैक आउट मॉकड्रिल के विषय में बताया और सभी बच्चों से दिनांक 23 जनवरी को सायं 6.00 बजे से 6.30 तक घर में रहने और विद्युत उपकरणों का उपयोग न करने की अपील की।


जिलाधिकारी/जिला नियंत्रक अश्विनी कुमार पांडेय ने बताया कि दिनांक 23 जनवरी को सायं 6 बजे से 7.00 बजे तक आयोजित हो रही ब्लैकआउट मॉकड्रिल के विषय में सभी नगरवासियों की जानकारी के लिए एवं प्रशासनिक गतिविधियों में सहयोग की अपेक्षा से आज सशस्त्र सीमा बल 62 वीं वाहिनी के माध्यम से सभी प्रमुख विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम संपादित किया जिसमें लगभग 2200 बच्चों की सहभागिता रही। अवेयरनेस कैंपेन के माध्यम से घर घर में सीधे ब्लैक आउट मॉकड्रिल के संबंध में जानकारी पहुंची साथ ही बच्चों को ऐसे अवसर पर क्या करना है क्या नही करना है की जानकारी दी गयी। प्रशासन जनपद में प्रभावी मॉकड्रिल का आयोजन करने जा रहा है। मॉकड्रिल के लिए नगर पालिका भिनगा एवं नगर पंचायत इकौना को चुना गया है।
मॉकड्रिल समन्वयक/आपदा विशेषज्ञ अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि जनपद में सायं 6.00 बजे विभिन्न माध्यमों से इमरजेंसी सायरन बजेगा फिर 6.15 पर विद्युत प्रवाह बाधित कर दिया जायेगा। सायं 6.30 तक ब्लैकआउट रहेगा। उसके उपरांत तहसील परिसर भिनगा एवं ब्लाक परिसर इकौना में इवैक्युवेशन एवं फायर मॉकड्रिल होगी।
प्रभारी अधिकारी नागरिक सुरक्षा द्वारा आज दोनों मॉकड्रिल स्थलों का निरीक्षण भी किया गया। अवेयरनेस कैंपेंन में हेड कांस्टेबल मनोहर, हेड कांस्टेबल राकेश राम, कांस्टेबल पवन कुमार, कांस्टेबल अभिषेक कुमार, रजनीश कुमार, जियारुल हुसैन और सोनू कुमार सम्मिलित रहे।

Advertisement