कासगंज में दिल दहला देने वाली वारदात: बंद घर में मिला परिवार के पांच सदस्यों का शव

16
Advertisement

रिपोर्ट – हेमंत कुमार दुबे
अमांपुर (कासगंज)। जनपद के अमांपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को उस समय कोहराम मच गया, जब एटा रोड स्थित एक घर के भीतर एक ही परिवार के पांच सदस्यों के शव संदिग्ध परिस्थितियों में पाए गए। मृतकों में वेल्डिंग मिस्त्री, उनकी पत्नी और तीन नाबालिग बच्चे शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।पुलिस प्रशासन के अनुसार, एटा रोड निवासी सत्यवीर (50), जो पेशे से वेल्डिंग मिस्त्री थे, पिछले दो-तीन दिनों से घर से बाहर नहीं निकले थे। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब खिड़की के पर्दे हटाकर देखा तो दंग रह गई। सत्यवीर का शव फंदे से लटका हुआ था, जबकि उनकी पत्नी रामश्री (46), पुत्रियां प्राची (14), आकांक्षा (12) और पुत्र गिरीश (10) के शव बिस्तर पर रजाई के नीचे पड़े मिले। प्रारंभिक जांच में पुलिस इसे सामूहिक आत्महत्या का मामला मान रही है, क्योंकि घर के सभी दरवाजे अंदर से बंद थे और किसी बाहरी व्यक्ति के जबरन प्रवेश के साक्ष्य नहीं मिले हैं।हालांकि, एक साथ पांच मौतों ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

Advertisement