*बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए प्रदेश अध्यक्ष गौ रक्षा दल बृजेश कुमार मिश्रा*

*श्रावस्ती /लक्ष्मननगर*- जनपद श्रावस्ती के लक्ष्मनगर बाजार में भारतीय हिन्दू परिषद गौ रक्षा दल की मासिक बैठक का आयोजन भव्य रूप से किया गया। यह बैठक गौ रक्षा दल के जिला अध्यक्ष श्रावस्ती प्रियव्रत मिश्रा के नेतृत्व में सम्पन्न हुई, जिसमें संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में सहभागिता रही। बैठक के मुख्य अतिथि बृजेश कुमार मिश्रा, प्रदेश अध्यक्ष गौ रक्षा दल रहे। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि गौ माता की रक्षा, सेवा और उनके समुचित रख-रखाव को संगठन की सर्वोच्च प्राथमिकता बनाना होगा। उन्होंने गौ तस्करी पर रोक, बीमार व निराश्रित गौवंश की सेवा, तथा गौशालाओं के संचालन में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए विशेष दिशा-निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से समाज में जागरूकता फैलाने और प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने का आह्वान किया।
बैठक में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व सांसद/ जिला पंचायत अध्यक्ष श्रावस्ती दद्दन मिश्रा एवं महेश मिश्रा ओम , पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष श्रावस्ती भी उपस्थित रहे। दोनों नेताओं ने संगठन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि गौ रक्षा केवल एक दायित्व नहीं बल्कि समाज और संस्कृति की रक्षा का माध्यम है। उन्होंने संगठन को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन भी दिया।
इस अवसर पर प्रियव्रत मिश्रा, जिला अध्यक्ष श्रावस्ती ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से अपनी-अपनी जिम्मेदारियों को ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाने का आग्रह किया। साथ ही उन्होंने कहा कि टीम वर्क और अनुशासन के बल पर ही गौ रक्षक दल अपने उद्देश्यों को सफलतापूर्वक पूरा कर सकता है।
बैठक के अंत में संगठन की आगामी कार्ययोजनाओं पर चर्चा की गई तथा गौ सेवा एवं सुरक्षा को लेकर संकल्प लिया गया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर बृजेश कुमार मिश्रा प्रदेश अध्यक्ष गौ रक्षा दल, अभिषेक कुमार श्रीवास्तव प्रदेश सचिव गौ रक्षा दल, एवं साथीगण, अवध राज शुक्ला प्रांत अध्यक्ष, प्रवीण कुमार मिश्रा वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष,शिवम कुमार शर्मा जिला कोषाध्यक्ष अरुण कुमार तिवारी जिला महामंत्री, पंकज कुमार तिवारी जिला सचिव, धनंजय कुमार मिश्रा जिला विधिक सलाहकार गौ रक्षा दल, सुरेश चंद्र तिवारी जिला अध्यक्ष जिला मॉडल बार एसोसिएशन श्रावस्ती, सतीश चंद्र मिश्रा कार्यक्रम संरक्षक,रमेश कुमार तहसील अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार वर्मा तहसील उपाध्यक्ष जमुनहा आदि अन्य पदाधिकारी गण भी शामिल रहे कार्यक्रम का सफल संचालन मंजीत कुमार मिश्रा पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष गोरक्षा दल ने किया






























