पंकज जायसवाल
चरदा, बहराइच। आदर्श समाज सेवा समिति अध्यक्ष प्रतिनिधि व वरिष्ठ पत्रकार संतोष मिश्रा के नेतृत्व मे खंड शिक्षा अधिकारी नवाबगंज राधेश्याम वर्मा से समिति पदाधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान समिति पदाधिकारियों ने बीईओ श्री वर्मा को समिति कैलेन्डर व पेन-डायरी भेंटकर नववर्ष 2026 की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। श्री वर्मा ने सभी का स्वागत करते हुए नववर्ष की शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त किया। इस
अवसर पर बीईओ श्री वर्मा ने कहा कि नववर्ष नई चुनौती, नया संकल्प, नई ऊर्जा और नए अवसर लेकर आता है। उन्होंने कहा कि सकारात्मक सोच और मजबूत इरादे के साथ सभी शिक्षक/शिक्षामित्र/अनुदेशक एवं बेसिक शिक्षा परिषद से जुड़े सभी शैक्षणिक कर्मियों से निपुण प्रदेश-निपुण ब्लॉक के सर्वांगीण विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। इस मौके पर विनोद गिरि, अरविन्द वर्मा, अनिल वर्मा, बद्री सिंह, रमेश सोनकर, शैलेन्द्र कुमार, शाहिद हुसैन आदि उपस्थिति रहे।
पंकज जायसवाल






























