जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक व मा0 जनप्रतिनिधिगण की उपस्थिति में जनपद में हुआ ब्लैकआउट मॉकड्रिल, का आयोजन*-

8
Advertisement

*शाम 6 बजे से 6.30 तक रहा ब्लैक आउट, घरों के विद्युत मेन स्विच रखें गये ऑफ*-

जिलाधिकारी/जिला नियंत्रक नागरिक सुरक्षा श्री अश्विनी कुमार पाण्डेय के निर्देश पर जिलेभर में ब्लैक आउट मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान *जिलाधिकारी श्री अश्विनी कुमार पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक श्री राहुल भाटी*, एस0एस0बी0 एवं नागरिक सुरक्षा कोर के स्वयं सेवकों ने अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह करते हुए *नगर पालिका भिनगा एवं नगर पंचायत इकौना में ब्लैकआउट मॉकड्रिल सम्पन्न करायी।* इस अवसर पर *तहसील परिसर भिनगा में मुख्य अतिथि के रूप में मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष श्री दद्दन मिश्र एवं ब्लाक परिसर इकौना में मुख्य अतिथि के रूप में मा0 विधायक श्रावस्ती श्री रामफेरन पाण्डेय मौजूद रहे।* दोनों अतिथियों एवं जनपद स्तरीय अधिकारियों ने मॉकड्रिल का अवलोकन किया।


मॉकड्रिल की गतिविधि सायं 06 बजे से प्रारम्भ हुई। सायं 06 से 6ः10 बजे तक नागरिक सुरक्षा कोर द्वारा निर्धारित इमरजेंसी सायरन बजाए गये। सायं 6ः15 बजे नगर पालिका भिनगा एवं नगर पंचायत इकौना के नागरिकों ने सायरन के आवाज के उपरान्त अपने-अपने घरों के मेन स्विच बन्द कर लिए। सायं 06ः30 बजे तक पूरे नगर पालिका भिनगा एवं नगर पंचायत इकौना में अंधेरा छाया रहा। फिर प्रशासनिक संकेत के उपरान्त नागरिकों ने अपने घरों के स्विच ऑन किये। इसके बाद सशस्त्र सीमा बल 62वीं वाहिनी के जवानों ने सर्च आपरेशन चलाया और निश्चित किये गये स्थान से 07 घायल नागरिकों को बाहर निकाला। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा सभी घायलों के उपचार के उपरान्त घायल शिवकुमार भारती एवं सीमा सिंह को मेडिकल सहायता के लिए एम्बुलेंस के माध्यम से उच्च मेडिकल सेंटर भेजा गया। इसके उपरान्त भीषण गोलाबारी के चलते नगर क्षेत्र भिनगा में 02 मकान एवं नगर क्षेत्र इकौना में 01 मकान आग की चपेट में आ गया। जिसकी सूचना तत्काल कलेक्ट्रेट स्थित आपदा कन्ट्रोलरूम के नम्बर 1077 पर दी गई। ड्यूटी पर उपस्थित रमेश कुमार तिवारी ने फायर ब्रिगेड एवं अर्पित कश्यप ने मेडिकल टीम को सूचित किया। इसके उपरान्त दोनों स्थानों पर 10 मिनट के अन्दर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और आग पर समय रहते काबू पा लिया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित माननीय श्री दद्दन मिश्र ने बताया कि हमारी सरकार आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए ग्राम स्तर तक सुदृढ़ ढांचा स्थापित कर रही है। नगरीय क्षेत्रों के लिए नागरिक सुरक्षा कोर का गठन किया गया है एवं ग्रामीण क्षेत्रों के लिए आपदा मित्र बनाये गये है। किसी भी आपदा के समय स्थानीय लोगों को स्थानीय मदद पहुंचाने की पूरी तैयारी की गई है, जिससे आपदा के समय आवश्यक मदद को पहुंचने में कम से कम समय लगे, जिससे आम आदमी हर आपदा और खतरे से सुरक्षित रहे।
इकौना मॉकड्रिल में उपस्थित मा0 विधायक श्रावस्ती श्री रामफेरन पाण्डेय ने कहा कि प्रदेश सरकार के आह्वान पर पूरे उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जिले में मॉकड्रिल का आयोजन किया गया था। हमारे जनपद में आमजन के सहयोग से वृहद रूप से यह आयोजन सम्पन्न हुआ है। इससे न केवल आम नागरिक के अन्दर सुरक्षा की भावना विकसित होगी, बल्कि संकट के समय यह प्रशासन के साथ मिलकर हर चुनौती से निपट सकेंगे।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश चन्द्र उत्तम, प्रभारी अधिकारी नागरिक सुरक्षा कोर श्री संजय कुमार, उपजिलाधिकारी श्री पीयूष जायसवाल, उपजिलाधिकारी श्री आशीष भारद्वाज, क्षेत्राधिकारी भिनगा श्री सतीश शर्मा,तहसीलदार जागृति सिंह, मॉकड्रिल समन्वयक/आपदा विशेषज्ञ श्री अरूण कुमार मिश्र, आपदा मित्र पेशकार यादव, रेडक्रास कोषाध्यक्ष रवि मिश्र एवं नागरिक सुरक्षा कोर के स्वयं सेवक उपस्थित रहे।

Advertisement