*पुलिस अधीक्षक श्री राहुल भाटी* द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने के अभियान में दिये गये आदेश निर्देश के क्रम में व *अपर पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश चन्द्र उत्तम* व *क्षेत्राधिकारी इकौना श्री भरत पासवान* के कुशल पर्यवेक्षण में थाना इकौना पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 336/2025 धारा 87 BNS,बढोत्तरी धारा 64[1] BNS से सम्बन्धित *अभियुक्त वीरेंद्र कुमार पासवान पुत्र हवलदार* निवासी कन्जडवा थाना इकौना जनपद श्रावस्ती की गिरफ्तारी कर माननीय न्यायालय समक्ष पेश करने हेतु रवाना किया गया।
*• संक्षिप्त विवरण -*
दिनांक 24.12.2025 को वादिनी पत्नी विजय कुमार ग्राम कन्जडवा थाना इकौना जनपद श्रावस्ती की तहरीर के आधार पर आवेदिका की लड़की को दि0 24-12-2025 को सुबह समय करीब 10.30 बजे इकौना बाजार में सामान लेने आयी थी। जहाँ से विपक्षी वीरेन्द्र कुमार पुत्र हवलदार निवासी ग्राम कन्जडवा थाना इकौना जनपद श्रावस्ती ने आवेदिका की लड़की को बरगला कर अपने साथ कही भगा ले जाने के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या 336/2025 धारा 87 बीएनएस पंजीकृत हुआ । विवेचक द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अपह्रता की बरामदगी करते हुये मुकदमा उपरोक्त में धारा 64[1] BNS की बढोत्तरी की गयी। मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त वीरेंद्र कुमार पासवान पुत्र हवलदार निवासी कन्जडवा थाना इकौना जनपद श्रावस्ती को दिनांक 22.01.2026 को गिरफ्तारी कर माननीय न्यायालय भेजा गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता*
वीरेंद्र कुमार पासवान पुत्र हवलदार निवासी कन्जडवा थाना इकौना जनपद श्रावस्ती
*गिरफ्तारी टीम :*
1.थाना प्रभारी श्री परमानन्द तिवारी थाना इकौना जनपद श्रावस्ती
2.व0उ0नि0 श्री बिपिन सिंह
3.मुख्य आरक्षी नटराज रंजन पटेल






























