*इंडो-नेपाल सीमा पर सुरक्षा सुदृढ़, पुलिस व SSB का संयुक्त गश्त-चेकिंग अभियान जारी*

6
Advertisement

पुलिस अधीक्षक *श्री राहुल भाटी* के निर्देशन में इंडो-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाए रखने के उद्देश्य से जनपद श्रावस्ती में पुलिस एवं सशस्त्र सीमा बल (SSB) द्वारा संयुक्त रूप से सतर्कता एवं निगरानी अभियान निरंतर चलाया जा रहा है।

सीमावर्ती थाना क्षेत्रों में पुलिस एवं SSB की संयुक्त टीमें नियमित रूप से पैदल गश्त कर रही हैं तथा सीमा क्षेत्र में आने-जाने वाले संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अवैध, राष्ट्रविरोधी अथवा अवांछनीय गतिविधियों को समय रहते रोका जा सके।

यहां भी पढ़े:  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय सुलतानपुर श्री कुँवर अनुपम सिंह के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के निकट पर्यवेक्षण में जनपद सुलतानपुर पुलिस द्वारा वांछित/वारंटी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत जनपद के थानो द्वारा की गयी कार्यवाही* -

इसी क्रम में *थाना सिरसिया पुलिस एवं SSB* द्वारा इंडो-नेपाल सीमा से सटे *ग्राम मदारगढ़* में संयुक्त पैदल गश्त एवं सघन निगरानी अभियान चलाया गया, जिसमें सीमावर्ती क्षेत्रों की गहन जांच की गई तथा स्थानीय लोगों से संवाद कर सुरक्षा संबंधी आवश्यक जानकारी साझा की गई तथा *थाना मल्हीपुर पुलिस एवं SSB* की संयुक्त टीम द्वारा *इंडो- नेपाल सीमा के तिकोनी मोड, सागर गांव तथा असनहरिया बॉर्डर* पर आने- जाने वाले व्यक्तियों तथा वाहनों की सघन चेकिंग की गई।

यहां भी पढ़े:  महराजगंज खेलते बच्चों की गेंद कमरे में गई तो फटी रह गई आंखें, पंखे से लटका मिला युवक का शव।*

इसके अतिरिक्त जनपद के अन्य सीमावर्ती थाना क्षेत्रों में भी पुलिस एवं SSB द्वारा बॉर्डर एरिया में नियमित गश्त एवं चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, जिससे सीमा की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए किसी भी संभावित गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।

श्रावस्ती पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि की जानकारी तत्काल नजदीकी पुलिस थाना अथवा डायल 112 पर दें, जिससे समय रहते आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

यहां भी पढ़े:  तनाव के बीच ईरान ने इजराइल की तरफ तानी मिलाइलें, भारतीय दूतावास ने की एडवाइजरी जारी
Advertisement