*जिले में भव्य रूप से मनाया जाएगा 77वां गणतंत्र दिवस-जिलाधिकारी*
*दायित्वों का अक्षरशः अनुपालन कर कार्यक्रम को सफलतापूर्वक सम्पन्न करायें अधिकारीगण-जिलाधिकारी*
श्रावस्ती, 23 जनवरी, 2026। सू0वि0। जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में गणतंत्र दिवस के आयोजन के सम्बन्ध में सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने बताया है कि अगामी 26 जनवरी, 2026 को 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम एवं हर्षाेल्लास से मनाया जायेगा। गणतंत्र दिवस को सुव्यस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के लिए सम्बंधित अधिकारियों को नोडल अधिकारी बनाया गया है, जिससे गणतंत्र दिवस को व्यवस्थापूर्ण ढंग मनाया जा सके। जिलाधिकारी ने बताया कि 26 जनवरी, 2026 गणतंत्र दिवस पर प्रातः 7.30 बजे 05 कि0मी0 साईकिल रेस (कलेक्ट्रेट गेट-2 से पाण्डेयपुरवा व वापस कलेक्ट्रेट गेट-2 पर) बालकों के लिए, स्टेडियम के अन्दर-बालिकाओं के लिए दौड़, प्रातः 08 बजे प्रभातफेरी, प्रातः 8.30 बजे-समस्त सरकारी कार्यालय/भवनों पर राष्ट्रीय ध्वजारोहण तथा झण्डा अभिवादन एवं राष्ट्रगान तथा संविधान में उल्लिखित संकल्प का स्मरण किया जाएगा। प्रातः 9.00 बजे-पुलिस परेड, तत्पश्चात स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों/सैन्य विधवाओं एवं अभिभावकों का सम्मान, प्रातः 10.00 बजे-समस्त शिक्षण संस्थाओं में ध्वजारोहण, राष्ट्रीय एकता, अखण्डता, धर्म निरपेक्षता एवं साम्प्रदायिक सौहार्द पर आधारित कार्यक्रम, नाटक, विचारगोष्ठी एवं वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन तथा साक्षरता दौड़ का आयोजन किया जायेगा। इसके अलावा एन0सी0सी0 स्काउट-गाइड आदि का सम्मिलित रूटमार्च आयोजित किया जाएगा। अपरान्ह 01 बजे से-साक्षरता गोष्ठी एवं साक्षरता सम्बन्धी सांस्कृतिक कार्यक्रम विकास खण्डवार सभी विकास खण्डों पर (हरिहरपुररानी का जिला मुख्यालय जूनियर हाईस्कूल भिनगा में) किया जाएगा।
उन्होने बताया कि विगत वर्षाे की भांति इस वर्ष भी पुलिस लाइन में पुलिस परेड, विभागीय झांकियांे के प्रदर्शन सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होना है। जिसके लिए सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को दायित्व सौंपे गये है। उन्होने निर्देश दिया कि पुलिस विभाग से समन्वय स्थापित करते हुए प्रदर्शनी का समय निर्धारण एवं अन्य तैयारियों पर चर्चा अवश्य कर लिया जाए। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने मुख्य मार्गाे की सजावट हेतु अशोक चौराहा एवं पटेल तिराहे की साज-सज्जा हेतु अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद भिनगा को निर्देशित किया है। साथ ही मुख्य मार्गाे पर तोरण द्वार का निर्माण भी किया जाएगा। जिलाधिकारी ने बैठक में उपस्थित समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि दिये गये दायित्वों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जाए और आपस में समन्वय बनाकर कार्यक्रम को सफलतापूर्वक सम्पन्न करायें। 
अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चन्द्र उत्तम ने सभी विभागीय झांकियों को 25 जनवरी, 2026 तक तैयारी के साथ पुलिस लाइन्स में रिहर्सल हेतु उपस्थित होने के निर्देश दिए है, साथ ही मुख्य तिथि 26 जनवरी, 2026 को प्रत्येक दशा में 08.30 बजे तक पुलिस लाइन्स में उपस्थित रहने के निर्देश दिये है।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अमरेन्द्र कुमार वर्मा, उपजिलाधिकारी प्रवीण यादव, जिला पंचायत राज अधिकारी नन्दलाल, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अजय कुमार, जिला क्रीडाधिकारी शिवकुमार यादव सहित समस्त खण्ड विकास अधिकारी व अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।





























