जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत बैठक सम्पन्न*

9
Advertisement

*जिलाधिकारी ने लोगों को बाल विवाह न कराने एवं रोकने की दिलाई शपथ*
*श्रावस्ती को बाल विवाह मुक्त जनपद बनाये जाने में अपना सहयोग प्रदान करें जनपदवासी-जिलाधिकारी*
श्रावस्ती, 23 जनवरी, 2026। सू0वि0। जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में बाल विवाह मुक्त भारत राष्ट्रीय अभियान के अंतर्गत स्पेल-2 (द्वितीय चरण) में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। बैठक में प्रतिष्ठित धार्मिक गुरुजनों, मौलानाओं, मैरेज हाल संचालकों, व्यापारी बंधुओं, टेंट एवं केटरिंग संचालकों ने प्रतिभाग किया।
बैठक में जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी सम्मानितगणों एवं जनपद वासियों से अपील किया कि जनपद श्रावस्ती को बाल विवाह मुक्त जनपद बनाये जाने में अपना सहयोग प्रदान करें तथा बच्चों के सुरक्षित, शिक्षित एवं उज्ज्वल भविष्य के निर्माण हेतु आगे आएं। उन्होने कहा कि बाल विवाह जैसी कुप्रथा के उन्मूलन हेतु समाज के प्रत्येक वर्ग का सहयोग अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बाल विवाह के दुष्परिणामों पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित सभी लोगों को बाल विवाह न करने एवं रोकने की शपथ भी दिलाई।
जिला प्रोबेशन अधिकारी मो0 मुमताज ने उपस्थित लोगों को बताया कि 18 वर्ष से कम आयु की लड़की एवं 21 वर्ष से कम आयु के लड़के का विवाह प्रतिबंधित तथा गैरकानूनी अपराध है, इसके उल्लंघन की स्थिति में संबंधित के विरुद्ध विधिक कार्यवाही किये जाने का भी प्राविधान है।
बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चन्द्र उत्तम, हब फॉर इंपावरमेंट ऑफ वूमेन, बाल संरक्षण इकाई, विभिन्न धर्मो के धर्मगुरू, वन स्टॉप सेंटर के कर्मचारी, संस्था एवं नीति आयोग-एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन के कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

Advertisement