पत्रकार सविता शर्मा ‘भारत श्री रत्न अवार्ड’ से सम्मानित

8
Advertisement

 

 

मानव अधिकार दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में वरिष्ठ पत्रकार सविता शर्मा को ‘भारत श्री रत्न अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें सामाजिक सरोकारों एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया। समारोह का आयोजन भारतीय मानव अधिकार जनकल्याण संगठन एसोसिएशन द्वारा किया गया।

यहां भी पढ़े:  यह सीजफायर नहीं कहा जा सकता, जब तक इजराइली सेना पूरी तरह गाजा से नहीं हटे

भारतीय मानव अधिकार जन कल्याण संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ बीके सक्सेना ने कहा सविता शर्मा लंबे समय से सामाजिक मुद्दों एवं आम नागरिकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाती रही हैं। उनके निर्भीक लेखन एवं निष्पक्ष पत्रकारिता को देखते हुए संगठन ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया।

कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ता, संगठन के पदाधिकारी एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। सभी ने सविता शर्मा के योगदान की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Advertisement