*आगामी त्योहारों को शान्ति,सौहार्दपूर्ण सकुशल संपन्न कराने हेतु की गयी पीस कमेटी की मीटिंग/बैठक*

2
Advertisement

 

आगामी त्योहारों होली व ईद-उल-फितर को शान्ति,सौहार्दपूर्ण सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत *उपजिलाधिकारी तुलसीपुर व क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर डॉ0 जितेन्द्र कुमार* द्वारा *थाना पचपेड़वा* परिसर में क्षेत्र के सम्भ्रान्त व्यक्तियों / ग्राम प्रधान/ धर्मगुरुओं/ डी0जे0 संचालकों एवं ग्राम प्रहरियों के साथ पीस कमेटी/ बैठक की गई।

 

बैठक में डी0जे0 संचालको को मानक के अनुसार डी0जे0 बजाने व किसी भी प्रकार के अभद्र गाना न बजाने की अपील की गयी तथा सभी जन मानस को त्योहारों को शांतिपूर्वक मनाने तथा अफवाहों पर रोकथाम करने हेतु जागरुक किया गया । आपसी भाईचारा बनाकर त्योहार को सकुशल संपन्न कराने, सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट व टिप्पणी न करने के लिये युवकों को समझाने के लिए बताया गया तथा किसी भी विषम परिस्थिति में तत्काल डायल112/ थाना स्थानीय पर सूचना देने व शासन द्वारा प्राप्त दिशा-निर्देशो के अनुपालन कराने एवं त्योहारो को सकुशल सम्पन्न कराने के लिये शान्ति पूर्वक रूप से त्यौहार मनाने के लिये अपील किया गया ।

यहां भी पढ़े:  मनरेगा में महाघोटाला: रुधौली ब्लॉक में फर्जीवाड़े का भंडाफोड़!

 

इस अवसर पर प्राभारी निरीक्षक थाना पचपेड़वा श्री ओमप्रकाश चौहान व अन्य संबंधित अधिकारी/ कर्मचारीगण व संभ्रांत व्यक्ति उपस्थित रहे।

 

Advertisement