गुमशुदा बच्चों की खोज एवं सकुशल बरामदगी तथा पुनर्वास सुनिश्चित करने हेतु पुलिस द्वारा चलाया गया विशेष अभियान ‘ऑपरेशन खोज’*

3
Advertisement

 

 

*पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार* के निर्देशन एवं *अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विशाल पांडेय* के नेतृत्व में *पुलिस उपाधीक्षक श्रीमती ज्योति श्री (नोडल अधिकारी)* के मार्गदर्शन में थानाध्यक्ष श्री सूरज कुमार, हेड कांस्टेबल रूपेश कुमार, कांस्टेबल असलम सिद्दीकी एवं कांस्टेबल श्याम बहादुर शर्मा मय संयुक्त टीम द्वारा मुख्यालय महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के अनुपालन में जनपद में विशेष अभियान *‘ऑपरेशन खोज’* चलाया गया।

यह अभियान दिनांक 21 फरवरी से 07 मार्च 2026 तक संचालित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य गुमशुदा बच्चों की खोज, उनकी सकुशल बरामदगी एवं पुनर्वास सुनिश्चित करना है। अभियान के अंतर्गत थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में बस स्टेशन एवं अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर तथा थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में भगवतीगंज रेलवे स्टेशन, नहरबालागंज एवं भगवतीगंज चौराहा आदि स्थानों पर सघन चेकिंग एवं जनसंपर्क किया गया। इस दौरान रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, बाल गृहों एवं आश्रय गृहों का भौतिक निरीक्षण किया गया। जनमानस एवं दुकानदारों से संवाद स्थापित कर उन्हें गुमशुदा बच्चों की पहचान, संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने एवं बाल सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

यहां भी पढ़े:  डीएम और एसपी ने परखी व्यवस्थाएं,थाना पुरन्दरपुर का औचक निरीक्षक

 

साथ ही आमजन को टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर *1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), 1930 (साइबर हेल्पलाइन), 1090 (महिला हेल्पलाइन), 1076 (जनसुनवाई), 108 (एंबुलेंस सेवा), 181 (महिला सहायता)* आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

 

जनपद पुलिस द्वारा अपील की जाती है कि यदि किसी भी व्यक्ति को कोई बच्चा संदिग्ध परिस्थिति में मिलता है या किसी बच्चे के संबंध में कोई जानकारी प्राप्त होती है तो तत्काल उपरोक्त हेल्पलाइन नंबरों पर सूचना दें, जिससे बच्चे की शीघ्र सकुशल बरामदगी एवं पुनर्वास सुनिश्चित किया जा सके।

यहां भी पढ़े:  जिलाधिकारी की अध्यक्षता में डीडीआरसी की जिला प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न

 

Advertisement