Advertisement
जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय ने कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में आयोजित जनता दर्शन में फरियादियों की समस्याओं को सुना और उनकी समस्याओं के निराकरण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान जिलाधिकारी कक्ष के बाहर कई फरियादी अपनी समस्या को लेकर उनके पास मिलने आये थे, जिनसे जिलाधिकारी ने स्वयं मिलकर उनकी समस्याओं को गम्भीरता से सुना तथा निराकरण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश भी दिया।
जनता दर्शन के दौरान कुल 13 शिकायतें प्राप्त हुई, जो विभिन्न विभागों से सम्बन्धित थी, इन शिकायतों को तत्काल निराकरण कर रिपोर्ट प्रेषित करने हेतु सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि जनता दर्शन में आई शिकायतों को निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से समय सीमा के अन्तर्गत कराएं।


































