मतदाता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक *श्री राहुल भाटी* द्वारा पुलिस लाइन श्रावस्ती में पुलिस अधीक्षक कार्यालय,पुलिस लाइन में नियुक्त अधिकारी कर्मचारी व रिक्रूट आरक्षियों को शपथ दिलायी गई। साथ ही समस्त थाना/चौकी/कार्यालय में कर्मचारियों को प्रभारी अधिकारियों द्वारा मतदाता शपथ दिलायी गयी।
*””हम, भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाये रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगें।*
पुलिस अधीक्षक ने शपथ के उपरान्त स्वयं मतदान करने तथा आम जन मानस को मतदान करने हेतु प्रेरित किया। इस दौरान बताया कि 18 वर्ष या उसके उपर के लोग मतदान अवश्य करें।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश चंद्र उत्तम, क्षेत्राधिकारी श्री सतीश कुमार शर्मा, क्षेत्राधिकारी इकौना श्री भरत पासवान, क्षेत्राधिकारी लाइन श्री आलोक कुमार सिंह, प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।






















