जिलाधिकारी ने ’’पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना’’ के प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना*

23
Advertisement

*300 यूनिट तक मुफ्त बिजली का लाभ लेने के लिए जागरूक करेगा प्रचार वाहन-जिलाधिकारी*
*योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं जनपदवासी-जिलाधिकारी*
श्रावस्ती, 24 जनवरी, 2026। सू0वि0। आज कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय द्वारा ’’पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना’’ के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु विशेष प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य जिले के नागरिकों को सौर ऊर्जा के प्रति जागरूक करना और उन्हें बिजली बिलों में राहत दिलाने के लिए प्रेरित करना है।
प्रचार वाहन को रवाना करने के उपरांत जिलाधिकारी ने बताया कि माननीय प्रधानमंत्री जी की यह महत्वाकांक्षी योजना न केवल पर्यावरण संरक्षण में सहायक है, बल्कि मध्यम और निम्न आय वर्ग के परिवारों के आर्थिक सशक्तिकरण का माध्यम भी है। इस योजना के अंतर्गत घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाकर 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली प्राप्त की जा सकती है। जिलाधिकारी ने जनपद वासियों से अपील की है कि वे इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा को अपनाकर हम न केवल आत्मनिर्भर बनेंगे, बल्कि प्रदूषण मुक्त भविष्य की ओर भी कदम बढ़ाएंगे। इसलिए सभी पात्र नागरिक पोर्टल पर जाकर अपना पंजीकरण जल्द से जल्द कराएं और लाभ उठायें।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी शाहिद अहमद, उपजिलाधिकारी प्रवीण यादव सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Advertisement