जाति धर्म मे न बटें हिंदू, ईसाई मिशनरियों से रहें सावधान: प्रशांत जी

29
Advertisement

परमहंस कुटी पर विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन, हिंदू विरोधी गतिविधियों से सावधान रहने का आह्वान

संतोष मिश्रा
बहराइच। शनिवार को बाबागंज के बाबा परमहंस कुटी मंदिर परिसर में हिंदू समाज के तत्वावधान में भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। मातृ शक्ति किरण पाठक के सम्बोधन से सम्मलेन की शुरुआत हुई। तत्पश्चात मुख्य अतिथि साध्वी महंत रीता जी ने मस्जिद मदरसा व मिशनरियों से सावधान रहने का आह्वान किया तथा हिन्दू समाज के लोगों संगठित होकर एक जुट रहने पर जोर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि साध्वी रीता जी ने दीप प्रज्वलन कर किया। कार्यक्रम का संचालन आशीष त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए अनूप मिश्रा ने कहा यह केवल एक सम्मेलन नहीं है, बल्कि उस सनातन चेतना का जीवंत रूप है जो हज़ारों वर्षों से पूरी मानवता को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ (पूरी पृथ्वी एक परिवार है) का मार्ग दिखा रही है। साध्वी रीता जी ने हिंदू सम्मेलन को संबोधित करते हुए सनातन संस्कृति और सामाजिक समरसता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हिंदू समाज को संगठित करने के लिए पहले स्वयं में परिवर्तन लाना होगा। सम्मलेन को संबोधित करते मुख्य वक्ता प्रांत कार्यवाह प्रशान्त जी अवध प्रांत ने सनातनियों को संगठित होने पर जोर दिया उन्होंने कहा कि आज समय आ गया है सनातन धर्म के लोगों को एकजुट होने का उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता से ही समाज और राष्ट्र सशक्त बनता है। सभी वर्गों को साथ लेकर चलना ही हिंदू समाज की वास्तविक शक्ति है। सम्मलेन की अध्यक्षता ओम प्रकाश सिंह ने किया। इस अवसर पर आरएसएस जिला प्रचारक अजय, इंद्र बहादुर सिंह विभाग अध्यक्ष सेवा भारती, मनीष पाण्डेय जिला धर्म प्रचार प्रमुख विहिप, हिंदू सम्मेलन समिति संयोजक ब्लॉक प्रमुख जयप्रकाश सिंह, आशीष त्रिपाठी, आरके सिंह, दिलीप सिंह, पंकज आर्य, दुर्गेश वर्मा, शिवपूजन सिंह, आर के सिंह, अमित पाठक, देवेंद्र पाठक, हर्षोदय सिंह, विशाल सिंह, योगराज वर्मा, आर.‌के.सिंह, दिलीप सिंह, दुर्गेश वर्मा, राजेश सिंह, विकास सिंह, भोपाल मिश्रा, योगेन्द्र कुमार, राम समुझ, दिलीप सिंह, सहित हजारों सनातनी हिन्दू मौजूद रहे।

यहां भी पढ़े:  सड़क सुरक्षा अभियान के तहत जनपद बलरामपुर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए जाति सूचक/भड़काऊ शब्द, HSRP नम्बर प्लेट, हूटर/सायरन लगे वाहनों के विरुद्ध एम.वी. एक्ट के अंतर्गत चालान व समन किए गए।*

संतोष मिश्रा
स्टेट हेड यूपी

Advertisement