गणतंत्र दिवस की तैयारी को दिया गया अंतिम रुप, पुलिस कर्मियों ने किया फुल ड्रेस रिहर्सल*

12
Advertisement

पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) की तैयारी को लेकर फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया।
यह रिहर्सल *पुलिस अधीक्षक श्री राहुल भाटी* व अपर पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश चन्द्र उत्तम की मौजूदगी में संपन्न हुआ। पुलिस अधीक्षक द्वारा परेड में सम्मिलित सभी अधिकारी/कर्मचारियों की कार्यवाही को बारीकी से निरीक्षण किया गया तथा सभी से पूरे जोश के साथ परेड करने के लिए उत्साहित किया गया।
26 जनवरी को होने वाली परेड के प्रथम कमांडर क्षेत्राधिकारी लाइन श्री आलोक कुमार सिंह द्वितीय कमांडर प्रतिसार निरीक्षक श्री अखिलेश कुमार, तृतीय कमांडर उ0नि0 श्री विनोद कुमार राणा बनाए गए हैं। साथ ही साथ परेड के लिए टोलियां बनाई गई है। टोली नंबर 1 के कमांडर उ0नि0 श्री अनुराग सिंह, टोली नंबर 2 के कमांडर उ0नि0 श्री आदर्श कुमार मौर्य, टोली नंबर 3 के कमांडर उ0नि0 श्री अजय यादव, टोली नंबर 4 के कमांडर उ0नि0 श्री विवेक पाण्डेय, टोली नंबर 5 उ0नि0 श्री अरूण कुमार सिंह, टोली नंबर 6 उ0नि0 श्री सूरज यादव टोली नं0 7 (महिला टोली) की कमांडर म0उ0नि0. अर्चना, टोली नंबर 8 (SSB) के कमांडर उप निरीक्षक श्री सिरतो सन्थोई कोम तथा वाहन दस्ता जिसके कमांडर संतोष कुमार यादव बनाए गए हैं।
*वर्ष 2025 में सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस के अधिकारी/कर्मचारीगणो को गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती द्वारा सम्मानित भी किया जाएगा।*
तत्पश्चात जनपद के छात्र- छात्राओं व पुलिस परिवार के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम व मिशन शक्ति के तहत कार्यक्रमों की प्रस्तुति की जायेगी।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी भिनगा श्री सतीश कुमार शर्मा, क्षेत्राधिकारी इकौना श्री भरत पासवान सहित पुलिस व SSB के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

यहां भी पढ़े:  *साइबर सेल थाना को0 भिनगा द्वारा साइबर ठगी का शिकार हुए पीड़ित के बैंक खाते में UPI के माध्यम से ठगी गई धनराशि ₹10,000/- (दस हजार रुपये) वापस कराए गए*
Advertisement