उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा *संचालित मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक श्री राहुल भाटी* के मार्गदर्शन में *पुलिस परिवार परामर्श केंद्र श्रावस्ती* में आज शनिवार को आयोजित बैठक के दौरान एक वैवाहिक विवाद को संवाद, समझदारी और आपसी विश्वास के माध्यम से सुलझाया गया। पति-पत्नी के बीच उत्पन्न मतभेदों को शांतिपूर्ण वार्ता के जरिए समाप्त कर सुलह समझौते पर सहमति बनाई गई।
बैठक में *उ0नि0 शिवसरन गौड़, म0 आ0 अर्चना रावत, म0आ0 रिचा शुक्ला, सोहनलाल मिश्रा संभ्रांत व्यक्ति भिनगा* की उपस्थिति में दोनों पक्षों की बातें ध्यान पूर्वक सुनी गई तथा आपसी सहमति से विवाद का समाधान कराया गया। सुलह के उपरांत दंपति ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर नई शुरुआत की।
*पुलिस प्रशासन द्वारा निरंतर संपर्क बनाए रखा जाएगा* ताकि सुलह को स्थाई रूप से सफल बनाया जा सके और परिवार में स्थाई सौहार्द बना रहे।
*सुलह समझौता विवरण-*
1-वादी- आविद अली की पुत्री निवासी ग्राम पारावन कोड़री दा0 सेहनिया थाना कोतवाली भिनगा जनपद श्रावस्ती
प्रतिवादी-रज्जक अली पुत्र निब्बर निवासी ग्राम श्रीनगरा दा0 बसंतापुर थाना कोतवाली भिनगा जनपद श्रावस्ती






























