*जिले में मनाया गया 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस, सभी सरकारी कार्यालयों/तहसीलों में दिलायी गई ’मतदाता शपथ’*

9
Advertisement

*जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों/कर्मचारियों को दिलायी शपथ*
*मतदाताओं के एक-एक मत से ही बनती है सरकार-जिलाधिकारी*
श्रावस्ती, 24 जनवरी, 2026। सू0वि0। 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिले के सभी सरकारी कार्यालयों, तहसीलों, विकास खण्ड मुख्यालयों के साथ-साथ शिक्षण संस्थानों में भी शपथ ग्रहण का आयोजन किया गया, जिसमें अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ-साथ छात्र/छात्राओं को भी शपथ दिलायी गयी। उक्त कार्यक्रम के तहत कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय ने समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ’मतदाता शपथ’ दिलायी। जिलाधिकारी ने शपथ दिलाते हुए कहा कि ’’हम, भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे’’।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने अपने सम्बोधन मंे कहा कि मतदाताओं के एक-एक मत से ही सरकार बनती है। इसलिए भारत निर्वाचन आयोग का यह उद्देश्य रहता है कि कोई भी मतदाता लोकतंत्र के महापर्व में अपना मत देने से वंचित न रह जाय। क्योंकि लोकतंत्र के महापर्व पर हर मतदाता को अपने मताधिकार का प्रयोग करने का अधिकार है। इसलिए सभी लोग मतदान अवश्य करें।
इसी क्रम में मतदाता दिवस के अवसर पर जनपद के समस्त तहसीलों में उपजिलाधिकारियों की अध्यक्षता में, ब्लाकों में खण्ड विकास अधिकारियों की अध्यक्षता में एवं जिले के सभी सरकारी कार्यालयों/शैक्षिक संस्थानों में कर्मचारियों एवं मतदाताओं को शपथ दिलायी गई।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) अमरेन्द्र कुमार वर्मा, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश चरण आर्य, जिला समाज कल्याण अधिकारी डा0 अमरनाथ यति, नाजिर चन्द्रमौली श्रीवास्तव, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर शरद श्रीवास्तव सहित कलेक्ट्रेट के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

यहां भी पढ़े:  बलरामपुर पुलिस द्वारा थाना को0 नगर क्षेत्रांतर्गत तत्कालीन शाखा प्रबंधक पीएनबी बैंक के द्वारा एक व्यक्ति के मिलीभगत से उसके खाते मे 12 करोड़ 03 लाख 37 हजार रुपए रुपए गलत तरीके से लोन कर सरकारी धन का गबन करने वाले वाले लोन अप्रूवर ऑफिसर गिरफ्तार
Advertisement