आगामी गणतंत्र दिवस के दृष्टिगत इंडो-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस व SSB की संयुक्त पेट्रोलिंग*

9
Advertisement

पुलिस अधीक्षक *श्री राहुल भाटी* के निर्देशन में आगामी गणतंत्र दिवस के दृष्टिगत इंडो-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से जनपद श्रावस्ती के सीमावर्ती क्षेत्रों में पुलिस एवं सशस्त्र सीमा बल (SSB) द्वारा संयुक्त रूप से लगातार गश्त एवं निगरानी की जा रही है।

इसी क्रम में *थाना मल्हीपुर पुलिस व SSB* द्वारा *इंडो-नेपाल सीमा से सटे ग्राम असनाहरिया, घुड़दौरिया* में संयुक्त पेट्रोलिंग की गई। पेट्रोलिंग के दौरान सीमा क्षेत्र में आवागमन करने वाले व्यक्तियों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए संदिग्ध गतिविधियों की गहन निगरानी की गई तथा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।

यहां भी पढ़े:  मिशन शक्ति फेज–5.0 : महिला सुरक्षा के साथ साइबर सुरक्षा को मजबूती देती श्रावस्ती पुलिस*

संयुक्त पेट्रोलिंग का उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति व्यवस्था बनाए रखना, अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करना एवं आमजन में सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करना है। पुलिस एवं SSB की इस संयुक्त कार्रवाई से सीमा क्षेत्र में सतर्कता एवं निगरानी और अधिक प्रभावी हुई है।

श्रावस्ती पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, गतिविधि अथवा वस्तु की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस इकाई या *डायल 112* पर दें, जिससे समय रहते आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

यहां भी पढ़े:  उस्मान हादी को सुपुर्द-ए-खाक कर सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
Advertisement