महाराष्ट्र को नहीं मिला सबसे काबिल CM…अजित पवार को याद करके क्या बाेले फडणवीस-शिंदे और उद्धव ठाकरे?

8
Advertisement

Ajit Pawar News: महाराष्ट्र के दिवंगत डिप्टी सीएम अजित पवार एक लंबी विरासत छोड़ गए हैं। सोमवार को महाराष्ट्र बजट सत्र के पहले दिन विधानसभा और विधानपरिषद में दादा को भावुक तरीके से याद किया गया। सीएम फडणवीस ने ‘डियर फ्रेंड’ कहा तो शिंदे ने भी अजित पवार को बेजोड़ बताया। सुनेत्रा पवार बैठकर सुनती रहीं। देर रात मुंबई में एक बड़े कार्यक्रम में अजित पवार को श्रद्वांजलि दी गई। इसमें उद्योगपति मुकेश अंबानी और गौतम अडानी जैसी बड़ी हस्तियां भी शामिल हुई।

यहां भी पढ़े:  इंडो-नेपाल बॉर्डर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर बलरामपुर पुलिस टीम व एस0एस0बी0 की संयुक्त टीम द्वारा लगातार भ्रमण/पैदल गस्त कर सभी चेक पोस्टों पर प्रत्येक आने-जाने वाले व्यक्तियों/वाहनों की सघन जाँच की जा रही है।*

 

मुंबई: महाराष्ट्र विधानमंडल के बजट सत्र के पहले दिन अजित पवार को भावुक तरीके से याद किया गया। सीएम फडणवीस ने शोक प्रस्ताव रखा तो डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे ने भी अजित पवार के साथ अपनी यादों को साझा किया। फडणवीस ने कहा कि राज्य ने एक ऐसा नेता खो दिया है, जो महाराष्ट्र का सबसे अच्छा (काबिल) मुख्यमंत्री बनने की पूरी क्षमता रखता था। सीएम फडणवीस ने भावुक होते हुए कहा कि अजित और मेरा जन्मदिन एक ही दिन आता है। वह मुझसे 11 साल बड़े थे और सही मायने में मेरे दादा (बड़े भाई) थे। उनके रूप में राज्य को सबसे अच्छा मुख्यमंत्री मिल सकता था, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। फडणवीस ने कहा कि वह हमेशा समय के पाबंद थे। वह कभी भी वक्त नहीं चूकते थे, लेकिन उस दिन उनका निर्णय चूक गया।

Advertisement