मुंडेरवा में 10 लोग गिरफ्तार:सार्वजनिक शांति भंग करने के आरोप में पुलिस ने की कार्रवाई

1
Advertisement

कानून व्यवस्था बनाए रखने और अराजकता फैलाने वालों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। सोमवार को मुंडेरवा पुलिस ने माहौल बिगाड़ने और शांति व्यवस्था को चुनौती देने वाले 10 लोगों को गिरफ्तार किया। इन सभी आरोपियों को शांति भंग के तहत न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस को सूचना मिली थी कि क्षेत्र के कुछ लोग गाली-गलौज और मारपीट पर उतारू थे, जिससे सार्वजनिक शांति भंग होने का खतरा बना हुआ था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालने का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों के अड़ियल रवैये और कानून को हाथ में लेने की कोशिश को देखते हुए उन्हें हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने इनके खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की है।

थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र में गुंडागर्दी और कानून का उल्लंघन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है तथा संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। सिंह ने चेतावनी दी कि यदि किसी द्वारा सांप्रदायिक सौहार्द या सामाजिक शांति को बिगाड़ने की कोशिश की गई तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यहां भी पढ़े:  थाना रेहरा बाजार पुलिस द्वारा दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*