खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, श्रावस्ती।

2
Advertisement

 

 

 

 

आयुक्त महोदय, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ0प्र0, लखनऊ एवं जिलाधिकारी महोदय, श्रावस्ती के निर्देश के क्रम में आगामी होली पर्व के अवसर पर आम जनमानस को सुरक्षित खाद्य/पेय पदार्थ यथा-खोया, दूध एवं दुग्ध उत्पाद से निर्मित मिठाईयां, समस्त प्रकार की मिठाईयां, खाद्य तेल, नमकीन, एवं अन्य खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराये जाने के लिए मिलावट पर प्रभावी रोकथाम हेतु की गयी प्रवर्तन कार्यवाही के अन्तर्गत दिनांक-23.02.2026 को लक्ष्मणपुर, जोखवा बाजार एवं दिनांक-24.02.2026 को रत्नपुर, गुलरा परसोहना बाजार में विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों पर निरीक्षण करते हुए खाद्य पदार्थ-खोया, दूध, सरसों का तेल के एक-एक एवं रंगीन कचरी के 03 नमूनें संग्रहित किये गये। लगभग 20 किग्रा0 दूषित खोया नष्ट कराया गया।

यहां भी पढ़े:  अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने निकोलस मादुरो को बताया नार्को-आतंकी

 

 

संग्रहित नमूनों को जांच हेतु खाद्य प्रयोगशाला को भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जायेगी। दिनांक-19.02.2026 से जारी विशेष अभियान के अर्न्तगत अब तक कुल-15 नमूनें संग्रहित किया गया है। प्रवर्तन अभियान सहायक आयुक्त (खाद्य)-II के निर्देशन एवं श्री सुधीर कुमार राय मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण श्री इन्दल यादव, श्री नरेन्द्र कुमार यादव एवं श्री आदर्श प्रताप टीम में उपस्थित रहें।

यहां भी पढ़े:  पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा आमजन की समस्याओं/शिकायतों की जनसुनवाई* *त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश*

 

 

मंजूषा सिंह,

सहायक आयुक्त (खाद्य)-II

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन,

श्रावस्ती।

Advertisement