अटल वयो अभ्युदय योजना के अंतर्गत रेडक्रॉस ने लगायी चौपाल*

3
Advertisement

 

 

*बुजुर्गों की देखभाल हम सभी की जिम्मेदारी*

 

श्रावस्ती, 24 फरवरी, 2026। सू0वि0। आज कलेक्ट्रेट के तथागत सभागार परिसर में इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा बुजुर्गजनों की देखभाल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चौपाल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भारी संख्या में ग्रामीणों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ अमरनाथ यति ने एवं संचालन रेडक्रॉस सचिव अरुण कुमार मिश्र ने किया। कार्यक्रम में आये ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ अमरनाथ यति ने बताया कि हम सभी को बुजुर्ग होना है इसलिए हम अपने लिए जो अपेक्षा अपने बच्चों से रखते हैं वही कार्य हमें अपने अभिभावकों के साथ करना चाहिए। बुजुर्गों को देखभाल की बहुत आवश्यकता होती है इसलिए उनका ध्यान प्राथमिकता के आधार पर रखना चाहिए।

यहां भी पढ़े:  अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा आमजन की समस्याओं/शिकायतों की जनसुनवाई* *त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश*

जिला प्रोबेशन अधिकारी मो. मुमताज ने ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा उम्र के साथ साथ जब शारीरिक शक्ति कम होती है तो परिवार के लोगों का संबल ही मनोबल को मजबूत करता है। बुजुर्ग जन समाज की धरोहर हैं, इनके आशीर्वाद और अनुभव से सभी को लाभ मिलता है, इसलिए इनके साथ सद्भाव पूर्ण व्यवहार करना चाहिए।

यहां भी पढ़े:  जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद की बैठक सम्पन्न* *कैम्पस में निर्मित लाइट एण्ड साउण्ड शो का कराया जाए प्रतिदिन संचालन-जिलाधिकारी

इस अवसर पर वरिष्ठ कोषाधिकारी विनीत कुमार यादव, जिला विकास अधिकारी रामसमुझ, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका भिनगा डॉ अनीता शुक्ला, जिला बचत अधिकारी राम प्रसाद, डॉ एकता यादव प्राचार्य राजकीय बालिका इंटर कालेज, पी0के0 दास जिला कार्यक्रम अधिकारी समेत सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Advertisement