। कार्यक्रम के आयोजक समाजसेवी मनोज कुमार चौधरी रहे। सम्मेलन में क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ता, युवा, महिलाएं एवं सामान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को विधानसभा क्षेत्र 309 रूधौली की प्रत्याशी श्रीमती चांदनी चौधरी जी ने संबोधित करते हुए कहा कि राजनीति का उद्देश्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि जनता की सेवा और विश्वास को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि वे समाज के हर वर्ग—किसान, मजदूर, महिला, युवा और वंचित—की आवाज बनकर सेवा की राजनीति को आगे बढ़ाएंगी।
इस अवसर पर समाजसेवी मनोज कुमार चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ होते हैं और उनका सम्मान ही मजबूत राजनीति की पहचान है। उन्होंने कहा कि बिना किसी भेदभाव के जनता के सुख-दुख में साथ खड़े रहना ही उनकी सोच और कार्यशैली का आधार है।
कार्यक्रम के दौरान मनोज कुमार चौधरी जी एवं उनकी टीम के सदस्यों द्वारा सक्रिय, समर्पित और निष्ठावान कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। सम्मेलन में युवाओं से आगे आकर सेवा, ईमानदारी और सामाजिक न्याय की राजनीति से जुड़ने की अपील भी की गई।इस अवसर पर राममूरत चौधरी ,बबलू चौधरी ,रवि चौधरी,आनंद, बलराम यादव ,मुकेश गौतम, बृजेश पांडे ,अभय पांडे ,अभय कुमार सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे ।


































