जनपद श्रावस्ती में *पुलिस अधीक्षक श्री राहुल भाटी* के निर्देशन में मिशन शक्ति फेज-5.0 के अंतर्गत महिलाओं, बालिकाओं एवं छात्र-छात्राओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन एवं आत्मविश्वास को सुदृढ़ करने हेतु व्यापक जनजागरूकता एवं साइबर सुरक्षा अभियान निरंतर संचालित किया जा रहा है।
जनपद के समस्त थानों में स्थापित *मिशन शक्ति केन्द्र* महिला सुरक्षा, शिकायत निवारण, परामर्श एवं त्वरित सहायता के प्रभावी केंद्र के रूप में कार्य कर रहे हैं। महिला हेल्पडेस्क एवं शक्ति मोबाइल टीमों द्वारा प्राप्त शिकायतों पर संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।
*मिशन शक्ति टीमों एवं शक्ति मोबाइल टीमों* द्वारा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर महिलाओं व बालिकाओं को उनके अधिकारों, आत्मरक्षा उपायों, हेल्पलाइन सेवाओं तथा साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में जागरूक किया जा रहा है।
विद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान छात्र-छात्राओं को *गुड टच–बैड टच, ईव-टीजिंग की रोकथाम, महिला सुरक्षा कानून, सड़क सुरक्षा* एवं *सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग* के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु आमजन को सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने, अज्ञात लिंक/कॉल से सतर्क रहने, OTP एवं बैंक संबंधी जानकारी साझा न करने तथा किसी भी साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल *साइबर हेल्पलाइन 1930* पर सूचना देने हेतु प्रेरित किया गया।
महिलाओं एवं बालिकाओं की सहायता हेतु प्रमुख हेल्पलाइन नंबर *1090 वूमेन पावर लाइन, 112 पुलिस सेवा, 108 एम्बुलेंस, 1098 चाइल्ड लाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा, 181 महिला हेल्पलाइन एवं 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन* की जानकारी भी साझा की गई।
*मिशन शक्ति के सतत एवं समन्वित प्रयासों* से जनपद श्रावस्ती में महिला सुरक्षा के साथ-साथ साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता में निरंतर वृद्धि हो रही है तथा सुरक्षित एवं सशक्त वातावरण सुनिश्चित किया जा रहा है।































