*
पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती *श्री राहुल भाटी* द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे प्रभावी अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश चंद्र उत्तम के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी भिनगा श्री सतीश कुमार शर्मा के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली भिनगा श्री राज प्रकाश सिंह के नेतृत्व में थाना कोतवाली भिनगा पुलिस टीम द्वारा *मु0अ0सं0 78/2026 धारा 305(a), 317(2) BNS* से संबंधित वांछित 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
*संक्षिप्त विवरण*
दिनांक 24.02.2026 को वादी श्री अनुराग पाठक पुत्र हरिराम पाठक निवासी पटना खरगौरा थाना कोतवाली भिनगा जनपद श्रावस्ती (प्रधानाचार्य, लव विद्यापीठ श्रावस्ती) द्वारा विद्यालय से कबाड़ का सामान चोरी किए जाने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया गया था। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली भिनगा पर मु0अ0सं0 78/2026 धारा 305(a), 317(2) BNS पंजीकृत किया गया था।
आज दिनांक 25.02.2026 को थाना कोतवाली भिनगा पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त से संबंधित वांछित अभियुक्तगण 1. शमीम उर्फ शम्भा पुत्र मो0 सलीम निवासी टडवारजानगर थाना को0 भिनगा जनपद श्रावस्ती 2. महेश उर्फ अर्जुन पुत्र चिंकू निवासी मोहल्ला बन्दरहा शिवाजीपुरम थाना को0 भिनगा जनपद श्रावस्ती को रमनगर बगीचा मार्ग पर तिराहा से लगभग 500 मीटर दूरी पर गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्तों की निशानदेही पर मुकदमे में चोरी गया माल बरामद किया गया। अभियुक्तगण को नियमानुसार कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष रवाना किया गया।
*बरामदगी का विवरण*
1. एक अदद गैस चूल्हा मय पाइप
2. एक अदद पुराना सिलेंडर
3. लाइट कवर लोहे का 04 अदद
4. नल पाइप 01 अदद
5. फिल्टर 01 अदद
6. जिम से संबंधित हत्था
7. पंखा सेलिंग हुक 02 अदद
8. लोहे का पाइप 01 अदद (छोटा)
9. स्टैंड लोहे का छोटा 01 अदद
10. सरिया 04 अदद (छोटा टुकड़ा)
11. जग राड
12. कुर्सी का सॉकर टूटा 01 अदद
13. एल्यूमिनियम स्लाइडर पाइप करीब 2.5 फीट
14. टूटी हुई छोटी बाल्टी
15. अन्य लोहे के छोटे टुकड़े (दो बोरे में सील)
*गिरफ्तारी का स्थान*
रमनगर बगीचा मार्ग के पास
*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता*
1. शमीम उर्फ शम्भा पुत्र मो0 सलीम निवासी टडवारजानगर थाना को0 भिनगा जनपद श्रावस्ती
2. महेश उर्फ अर्जुन पुत्र चिंकू निवासी मोहल्ला बन्दरहा शिवाजीपुरम थाना को0 भिनगा जनपद श्रावस्ती
*गिरफ्तारी पुलिस टीम*
1. प्रभारी निरीक्षक श्री राजप्रकाश सिंह थाना कोतवाली भिनगा जनपद श्रावस्ती
2. उ0नि0 रामभवन प्रजापति थाना कोतवाली भिनगा जनपद श्रावस्ती
3. उ0नि0 बृज कुमार सिंह थाना कोतवाली भिनगा जनपद श्रावस्ती
4. का0 अभिषेक तिवारी थाना कोतवाली भिनगा जनपद श्रावस्ती































