आगामी नेपाल चुनावों के दृष्टिगत 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल भिनगा द्वारा सीमा पर बढ़ाई चौकसी*

3
Advertisement
  1. थे

 

 

कमांडेंट श्री अमरेन्द्र कुमार वरुण के निर्देशानुसार, वर्तमान सुरक्षा परिदृश्य एवं आगामी नेपाल चुनावों के दृष्टिगत 62वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, भिनगा द्वारा अपने कार्यक्षेत्र में व्यापक एवं सुदृढ़ सुरक्षा प्रबंध लागू किए गए हैं। वाहिनी स्तर पर सभी सीमा चौकियों को सतर्कता बढ़ाने, समन्वित गश्त सुदृढ़ करने तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया है।

सीमा क्षेत्र में अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए सघन गश्त, आकस्मिक नाके, मोबाइल चेक पोस्ट एवं तकनीकी निगरानी को और अधिक प्रभावी बनाया गया है। नदी तटीय क्षेत्रों, पगडंडियों, पुल-पुलियों एवं अन्य संवेदनशील मार्गों पर दिन-रात प्रभुत्व स्थापित किया जा रहा है।

यहां भी पढ़े:  क्षेत्राधिकारी ललिया द्वारा महाकुंभ मेला प्रयागराज 2025 में ड्यूटी संपादित करने वाले जनपद के 26 पुलिस कर्मियों को महाकुंभ सेवा मेडल व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया*

वाहिनी द्वारा स्थानीय पुलिस, खुफिया एजेंसियों एवं अन्य समन्वयकारी विभागों के साथ सतत समन्वय एवं सूचनाओं के आदान-प्रदान को प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अवैध घुसपैठ, तस्करी, जाली मुद्रा प्रचलन अथवा अन्य असामाजिक गतिविधियों को समय रहते रोका जा सके।

इसके अतिरिक्त, सीमा से सटे गांवों में सामुदायिक संवाद एवं स्थानीय स्तर पर जागरूकता बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे नागरिक किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना समय पर संबंधित एजेंसियों को उपलब्ध करा सकें।

यहां भी पढ़े:  जिलाधिकारी ने ’’सड़क सुरक्षा माह’’ का किया शुभारम्भ, जन जागरुकता प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

वाहिनी द्वारा यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि आधिकारिक सूचनाओं एवं मीडिया साझाकरण के दौरान विधिक प्रावधानों एवं गोपनीयता मानकों का पूर्ण अनुपालन हो।

62वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, भिनगा सीमा क्षेत्र की सुरक्षा, शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए तत्पर है।

Advertisement