रिपोर्ट:हेमंत कुमार दुबे।
महराजगंज। जनपद में 77वां गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कलेक्ट्रेट परिसर में मुख्य समारोह के दौरान जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने आन-बान-शान के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी व भारी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।ध्वजारोहण के पश्चात अपने संबोधन में जिलाधिकारी ने संविधान निर्माताओं को नमन किया। उन्होंने कहा, “संविधान हमें समानता और न्याय का अधिकार देता है। हमें अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों का
भी ईमानदारी से पालन करना चाहिए।” उन्होंने जनपदवासियों से स्वच्छता, शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ जिले के विकास में भागीदार बनने की अपील की।उधर पुलिस लाइन में आयोजित भव्य समारोह में पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस बल की भूमिका की सराहना की। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशंसा पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। स्कूली बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया।






























