*घटना का विवरण-* दिनांक 24.02.2026 को वादिनी श्रीमती लीलावति पत्नी राम लखन यादव नि0 ग्राम बसन्तपुर बलदेवनगर थाना पचपेड़वा जनपद बलरामपुर द्वारा थाना पचपेड़वा पर सूचना दिया गया कि 21.2.2026 की रात्रि समय करीब 8 बजे प्रार्थिनी के पति राम लखन को विपक्षी प्रार्थिनी का लड़का राजमन यादव पुत्र राम लखन घर की छोटी मोटी बातों को लेकर लाठी डान्डा से मारा पीटा जो काफी चोटे आने से सामुदयिक केन्द्र पचपेड़वा लाया गया वहां से रेफर जिला बलरामपुर अस्पताल किया गया जहां से रेफर बहराईच किया गया जहा प्रार्थिनी के पति की मृत्यु हो जाने के सम्बन्ध में इस सूचना के सम्बन्ध में वादिनी उपरोक्त की तहरीर के आधार पर थाना पचपेड़वा पर मु0अ0सं0 0021/2026 धारा 105 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही प्रारम्भ की गयी ।
*पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार द्वारा थाना पचपेड़वा क्षेत्रांतर्गत हुई उक्त हत्या की घटना में टीम गठित कर शीघ्र अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु दिये गये सख्त निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर श्री जितेन्द्र कुमार* के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक श्री ओम प्रकाश चौहान थाना पचपेडवा के नेतृत्व में मय टीम द्वारा घटना का सफल अनावरण करते हुए
थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 0021/2026 धारा 105 बीएनएस में वाछिंत 01 नफर अभियुक्त 1-राजमन यादव पुत्र राम लखन निवासी बसन्तपुर बलदेवनगर थाना पचपेड़वा जनपद बलरामपुर को आज दिनांक- 25.02.2026 को थाना पचपेड़वा पुलिस टीम द्वारा बह्द ग्राम गनेशपुर, जैतापुर रोड के किनारे गनेशपुर बाजार के पास से गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय रवाना किया जा रहा है।
*पूछताछ का विवरण* राजमन यादव उर्फ सत्तन पुत्र स्व0 राम लखन यादव निवासी ग्राम बसन्तपुर दाखिला बल्देव नगर थाना पचपेड़वा जनपद बलरामपुर घटना के सम्बन्ध मे पूछने पर अपनी गलती की बार बार माफी मागंते हुए बता रहा है कि साहब मैंने दिनांक 22.02.2026 दिन इतवार को रात मै मुर्गे का मीट बनाया था जिसे मै अपने बाप से खाने की जिद कर रहा था जबकि वह भगत थे मीट मुर्गा अण्डा नही खाते थे उन्होने मुझे डांट दिया था जिससे नराज होकर मैंने वही पर पड़े हुए तबली के बैंट से उनको मारपीट दिया था वह बैंट भी टूट गया था फिर मै उन्हे घर से बाहर ले जाकर आरसीसी रोड पर छोड़कर घर से भाग गया था ।
*गिरफ्तार अभियक्त का नाम व पताः-*
राजमन यादव पुत्र राम लखन निवासी बसन्तपुर बलदेवनगर थाना पचपेड़वा जनपद बलरामपुर
*बरामदगी*
घटना में प्रयुक्त एक आदद टूटा हुआ सागौन का बेट डण्डा आला कत्ल
*गिरफ्तार करने वाली टीमः-*
1- उ0नि0 श्री अर्जुन प्रसाद थाना पचपेडवा बलरामपुर
2-हे0का0 पंकज यादव थाना पचपेडवा बलरामपुर































