आगामी त्योहारों होली व ईद-उल-फितर को शान्ति,सौहार्दपूर्ण सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत *क्षेत्राधिकारी उतरौला श्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह* द्वारा *थाना श्रीदत्तगंज* परिसर में क्षेत्र के सम्भ्रान्त व्यक्तियों / ग्राम प्रधान/ धर्मगुरुओं/ डी0जे0 संचालकों एवं ग्राम प्रहरियों के साथ पीस कमेटी/ बैठक की गई।
बैठक में डी0जे0 संचालको को मानक के अनुसार डी0जे0 बजाने व किसी भी प्रकार के अभद्र गाना न बजाने की अपील की गयी तथा सभी जन मानस को त्योहारों को शांतिपूर्वक मनाने तथा अफवाहों पर रोकथाम करने हेतु जागरुक किया गया । आपसी भाईचारा बनाकर त्योहार को सकुशल संपन्न कराने, सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट व टिप्पणी न करने के लिये युवकों को समझाने के लिए बताया गया तथा किसी भी विषम परिस्थिति में तत्काल डायल112/ थाना स्थानीय पर सूचना देने व शासन द्वारा प्राप्त दिशा-निर्देशो के अनुपालन कराने एवं त्योहारो को सकुशल सम्पन्न कराने के लिये शान्ति पूर्वक रूप से त्यौहार मनाने के लिये अपील किया गया ।
इस अवसर पर थाना प्रभारी श्री अविरल शुक्ल व अन्य संबंधित अधिकारी/ कर्मचारीगण व संभ्रांत व्यक्ति उपस्थित रहे।
इसी क्रम में *प्रभारी निरी थाना को0 जरवा श्री राकेश पाल द्वारा थाना को0 जरवा परिसर में व प्रभारी थाना सादुल्लानगर श्री सतेन्द्र वर्मा द्वारा थाना सादुल्लागर* परिसर में पीस कमेटी की मीटिंग की गई।































