एक दिवसीय दौरे पर श्रावस्ती पहुंचे उप मुख्यमंत्री, केशव प्रसाद मौर्य

44
Advertisement

माननीय जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने अगुवानी कर किया स्वागत, दी गई गार्ड सलामी

पार्टी कार्याल पहुंचकर आयोजित कार्यक्रम ’वीर बाल दिवस’ में किया प्रतिभाग


’वीर बाल दिवस’ बाबा जोरावर सिंह और फतेह सिंह की शहादत को है समर्पित- उप मुख्यमंत्री


श्रावस्ती। प्रदेश के माननीय उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी एवं उनके साथ माननीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आबकारी एवं मद्य निषेध विभाग, उ0प्र0/जनपद के प्रभारी मंत्री श्री नितिन अग्रवाल जी एक दिवसीय भ्रमण हेतु श्रावस्ती पहुंचे। पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर पहुंचने पर अध्यक्ष जिला पंचायत दद्दन मिश्र, विधायक रामफेरन पाण्डेय, जिलाध्यक्ष डॉ0 मिश्रीलाल वर्मा, जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने अगुवानी कर स्वागत किया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री जी को गार्ड की सलामी दी गई।
इसके उपरान्त उप मुख्यमंत्री जी भिनगा स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पहुंचकर बाबा जोरावर सिंह जी व बाबा फतेह सिंह जी के बलिदान को याद करते हुए आयोजित कार्यक्रम ’’वीर बाल दिवस’’ में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल,अध्यक्ष जिला पंचायत, विधायक श्रावस्ती, जिलाध्यक्ष एवं अन्य माननीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर मा0 उप मुख्यमंत्री जी ने अपने सम्बोधन में कहा कि ’वीर बाल दिवस’ बाबा जोरावर सिंह और फतेह सिंह की शहादत को समर्पित है। आज का दिन भारत के इतिहास में केवल एक तिथि नहीं, बल्कि अदम्य साहस, अटूट विश्वास और सर्वाेच्च बलिदान की जीवंत गाथा है। आज हम सब यहाँ वीर बाल दिवस’’ के अवसर पर दशमेश पिता गुरु गोबिंद सिंह जी के साहिबजादों की पावन स्मृति को नमन करने के लिए एकत्रित हुए हैं। तत्पश्चात् उपमुख्यमंत्री जी ने कोर कमेटी/पार्टी पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष शंकर दयाल पाण्डेय, संजय कैराती, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सुभाष सत्या सहित अन्य माननीय जनप्रतिनिधिगण एवं पार्टी पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

यहां भी पढ़े:  इस्लामिज़्म ना सिर्फ अमेरिका बल्कि पूरी दुनिया की आजादी, सुरक्षा के लिए खतरा
Advertisement