रिपोर्ट:हेमंत कुमार दुबे।
महराजगंज: जनपद में मंगलवार को परशुराम सेना के जिलाध्यक्ष अश्विनी कुमार तिवारी के नेतृत्व में एक विशाल प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी (DM) महोदय को ज्ञापन सौंपा। यह विरोध ‘UCG एक्ट’ जैसे विवादित कानून के खिलाफ दर्ज कराया गया, जिसे प्रदर्शनकारियों ने ‘काला कानून’ करार दिया।जिलाध्यक्ष अश्विनी तिवारी ने दो टूक शब्दों में कहा कि यदि महामहिम राज्यपाल के माध्यम से इस बिल को जल्द वापस नहीं लिया गया, तो संगठन जमीनी स्तर पर उग्र प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगा।इस अवसर पर नेशनल मानवाधिकार के राष्ट्रीय
महासचिव पंडित दिग्विजय दुबे, पत्रकार एकता संघ महराजगंज के जिलाध्यक्ष हेमंत कुमार दुबे,बरवां पंडित स्टेट दिग्विजय नाथ मिश्र समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिला सचिव अंशुमान पांडेय, सुनील पांडेय,सतीश पांडे,रत्नेश पाठक,नर्वदेश्वर शुक्ला,मयंक पांडेय और अनुभव पांडेय सहित सवर्ण समाज के तमाम गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।





























