सीएचसी अधीक्षक ने समिति के कार्यक्रमों की किया सराहना
पंकज जायसवाल
चरदा, बहराइच। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरदा अधीक्षक को आदर्श समाज सेवा समिति के द्वारा नव वर्ष के उपलक्ष्य में समिति का कैलेंडर व डायरी भेंटकर नववर्ष की शुभकामनायें दी गई। सीएचसी अधीक्षक चरदा डॉक्टर महेश विश्वकर्मा को समिति पदाधिकारियों अध्यक्ष प्रतिनिधि व वरिष्ठ पत्रकार संतोष मिश्रा, संगठन मंत्री बद्री सिंह व ब्लॉक अध्यक्ष नवाबगंज रामदीन गौतम के द्वारा नव वर्ष का कैलेंडर व डायरी पेन भेंटकर उन्हें समिति के द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर अध्यक्ष प्रतिनिधि संतोष मिश्रा, प्रांतीय संगठन मंत्री बद्री सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष नवाबगंज रामदीन गौतम, युवा नेता उमेश गौतम, आदर्श मिश्रा, विजय मिश्रा, अरुण सिंह सहित समिति के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
रिपोर्ट: पंकज जायसवाल





























